OnePlus 9RT के इंडिया वेरिएंट ने लॉन्च से पहले Geekbench पर दिखाया दम, जानें कैसी रही परफॉर्मेंस

Join Us icon

OnePlus आज चीन में अपना फ्लैगशिप OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। वहीं कंपनी भारत में इसी हफ्ते अफोर्डेबल फ्लैगशिप OnePlus 9RT को लॉन्च करेगा। OnePlus 9RT स्मार्टफोन भारत में 14 जनवरी को लॉन्च होना है। वनप्लस कंफर्म कर चुकी है कि यह स्मार्टफोन Amazon India पर बिक्री के लिए आएगा। वनप्लस के इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स पहले से ही चाइना लॉन्च के दौरान सामने आ चुकी हैं। संभव है कि कंपनी इस फोन को बिना बदलाव के भारत में लॉन्च करेगी।

OnePlus 9RT स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च से पहले इसका इंडिया वेरिएंट बेंचमार्क टेस्टिंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर लिस्ट किया गया है। यहां हम आपको गीकबेंच की लिस्टिंग के आधार पर OnePlus 9RT स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और दूसरी डिटेल के बारे में बता रहे हैं।

OnePlus 9RT गीकबेंच लिस्टिंग

oneplus-9rt-mt2111-india-geekbench

Geekbench की लिस्टिंग में OnePlus 9RT स्मार्टफोन के परफॉर्मेंस के बारे में पता चलता है। इस लिस्टिंग में यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर MT2111 के साथ लिस्ट किया गया है। इससे पहले इस मॉडल नंबर के साथ यह स्मार्टफोन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंर्ड (BIS) पर भी लिस्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 SoC के साथ पेश किया जाएगा।

Geekbench में यह स्मार्टफोन 12GB की रैम के साथ लिस्ट किया गया है। हमारा मानना है कि OnePlus का यह स्मार्टफोन 8GB रैम ऑप्शन में भी पेश किया जाएगा। वनप्लस का यह यह फोन Android 11 पर आधारित Oxygen OS 11 पर रन करेगा। Geekbench लिस्टिंग में वनप्लस के इस स्मार्टफोन ने सिंगल कोर टेस्ट 888 पॉइन्टस और मल्टी कोर टेस्ट में 3319 पॉइंट्स का स्कोर किया है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन के कीमत की बात करें तो यह 40,000 रुपये तक में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 series भारत और ग्लोबल मार्केट में जल्द होंगे लॉन्च, कंपनी लेकर आएगी टैबलेट और लैपटॉप

OnePlus 9RT के स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 9RT स्मार्टफोन में 6.62-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन फ्लैट स्क्रीन के साथ पेश किया गया है जिसमें पंच होल कैमरा दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फ़ोन के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर है। फोन में प्राइमरी कैमरा के साथ 16MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Motorola Razr 3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : Vivo V23 Pro गेमिंग टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here