
Realme ने पिछले हफ्ते चीन में अल्ट्रा-फ्लैगशिप Realme GT 2 सीरीज को लॉन्च किया है। Realme GT 2 Pro कंपनी का अब तक का सबसे एक्सपेंसिव स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ने क्वालकॉम के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। Realme GT 2 series के स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट और इंडियन मार्केट में कब लॉन्च होगा इसे लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन अब रियलमी के वाइस प्रेज़िडेंट माधव सेठ ने Realme GT 2 series के इंडिया और ग्लोबल लॉन्च को लेकर जानकारी शेयर की है। Android Authority को दिए एक इंटरव्यू में माधव सेठ ने बताया कि रियलमी जल्द ही ग्लोबल मार्केट में Realme GT 2 सीरीज, टैबलेट और लैपटॉप को लॉन्च करेगी।
Realme GT 2 ग्लोबल लॉन्च हुआ कंफर्म
माधव सेठ ने कंफर्म किया है कि Realme GT 2 लाइनअप को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में एंट्री करेगा। माधव सेठ ने बताया कि ये स्मार्टफोन यूरोप और इंडिया जल्द लॉन्च होगा। उन्होंने बताया कि Realme GT 2 सीरीज के लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। हमारा मानना है कि रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन फरवरी 2022 में लॉन्च किए जा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी इन दिनों Realme 9 सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन के स्मार्टफ़ोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
Realme टैबलेट और लैपटॉप होंगे लॉन्च
माधव सेठ ने बताया कि Realme GT 2 series के साथ कंपनी 2022 में लैपटॉप और टैबलेट भी लॉन्च करेगा। रियलमी 2022 में अलग अलग प्राइज सेगमेंट में नेक्स्ट जेनेरेशन Realme Pad टैबलेट और Realme Book लैपटॉप लॉन्च करेगा। यह भी पढ़ें : Covid Booster Dose in India : आज से लग रही कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज, जानें आप कब और कैसे ले पाएंगे तीसरी खुराक
Realme का एंड्रॉयड अपडेट प्लान
रियलमी का कहना है कि वह अपने फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन को तीन साल तक एंड्रॉयड का अपडेट देगा। वहीं रियलमी अपने अन्य स्मार्टफोन्स के लिए दो साल तक एंड्रॉयड अपडेट ऑफ़र करेगा। रियलमी दो साल तक एंड्रॉयड अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी पैच का अपडेट देगा। यह भी पढ़ें : Oppo A36 स्मार्टफोन Snapdragon 680, 13MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत




















