20 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा कम कीमत वाला Tecno Pova Neo, मिलेगी 6GB RAM और 6,000mAh बैटरी

Join Us icon

Tecno Mobile ने कुछ दिनों पहले ही टीज़ कर दिया था कि कंपनी इंडिया में अपनी ‘पोवा’ सीरीज़ के तहत एक नया मोबाइल फोन लाने की तैयारी कर रही है जिसे Tecno Pova Neo नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह टेक्नो फोन 6,000mAh Battery और 6GB RAM के साथ पहले ही ग्लोबल मार्केट में एंट्री ले चुका है। वहीं आज टेक्नो कंपनी ने यह खुलासा भी कर दिया है कि Tecno Pova Neo स्मार्टफोन आने वाली 20 जनवरी को इंडिया में भी लॉन्च कर दिया जाएगा।

Tecno Pova Neo की स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नो पोवा नियो को कंपनी की ओर से 720 × 1640 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8 इंच की लार्ज एचडी+ पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती हैं। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 84.8 प्रतिशत का है तथा फोन की डिसप्ले 262पीपीआई सपोर्ट करती है। नए टेक्नो फोन का डायमेंशन 171.39 x 77.25 x 9.1एमएम है। ग्लोबल मार्केट में यह टेक्नो मोबाइल Geek blue, Obsidian और Powehi कलर में पेश किया गया है।

Tecno Pova Neo एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो हाईओएस 7.6 के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक चिपसेट दिया गया है। इंटरनेशनल मार्केट में यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Xiaomi-Realme को टक्कर देने सिर्फ 6,299 रुपये में लॉन्च हुआ 5,000mAh Battery वाला यह सस्ता स्मार्टफोन

फोटोग्राफी के लिए इस नए टेक्नो फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेटअप क्वॉड एलईडी फ्लैश से लैस है जिसके साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप के सेकेंडरी कैमरा लेंस की डिटेल और मेगापिक्सल पावर अभी सामने नहीं आई है। यह कैमरा आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस फीचर से लैस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस टेक्नो फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Tecno Pova Neo India Launch 20 January know price specs sale offer

Tecno Pova Neo एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए नए टेक्नो फोन में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 15 मिनट चार्ज करने पर ही इस फोन में 3 घंटे तक गेम खेला जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here