प्राइवेट कंपनियां 28 दिनों का रिचार्ज महीना का बना कर बेच रही हैं और BSNL 90 दिन एक्स्ट्रा दे रहा

Join Us icon

जब से प्राइवेट कंपनियों ने अपने टैरिफ शुल्क बढ़ाए हैं तब से यूजर्स के बीच काफी रोष देखा जा रहा है। क्योंकि पिछले दो सालों में कंपनियों ने दूसरी बार टैरिफ में भारी बढ़ोतरी की है। वहीं बीच—बीच में भी कुछ टैरिफ प्लान में बदलाव किए गए और उनके बेनिफिट्स को कम कर दिए गए। हालांकि रेट्स बढ़ते रहे और बेनिफिट्स कम हुए परंतु इन सबके बाद भी यूजर्स के लिए यदि कुछ नहीं बदला तो वह है वैधता की अवधि। पहले भी यूजर्स को मंथली प्लान के नाम पर 28 दिनों की वैधता मिल रही थी और अब भी वहीं है। भले ही 400 रुपये वाला प्लान अब दो साल में 600 रुपये का हो गया है लेकिन अब भी 28 दिन ही मिल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सरकारी उपक्रम BSNL है कि यूजर्स को 28 दिन तो छोड़ो कुछ प्लान में 90 दिनों कि अतिरिक्त वैधता दे रहा है।

हाल में बीएसएनएल ने अपने यूसर्ज के लिए कुछ प्लान पेश किए थे जहां इसमें पहले 60 दिनों की अतिरिक्त वैधता दी जा रही थी वहीं कुछ दिनों बाइस इस प्लान में ही कंपनी 90 दिन अतिरिक्त वैलिडिटी दे रही है। बीएसएनएल ने नए यूजर्स के लुभाने के लिए 2,399 रुपये का एक प्लान पेश किया था जो कि वार्षिक प्लान था। वैसे तो इस प्लान की वैधता 365 दिनों की थी लेकिन यूजर्स को ऑफर के तहत 90 दिन अतिरिक्त दिए जा रहे है। यानी कि 356 के बजाए यूजर्स को 455 दिनों की वैधता मिल रही है। हालांकि यह प्लान 15 जनवरी को खत्म होने की बात थी लेकिन कंपनी ने इसे अब भी कंटिन्यू रखा है।  निजी ऑपरेटरों को दिखाने के लिए काफी है कि जहां वे एक ओर वो महीना भी पूरा नहीं दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर सरकारी कंपनी द्वारा 90 दिन अतिरिक्त दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: देश में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन होने की खुशी में Jio, Airtel और Vi यूजर्स को मिल रहा है 3 महीने का रिचार्ज फ्री, लेकिन…

bsnl bad conditions in india govt favouring jio airtel vi private telecom 4g 5g service

इतना ही नहीं आप मंथली या त्रैमासिक प्लान भी देखते हैं तो वहां भी BSNL निजी ऑपरेटरों से न सिर्फ कम चार्ज वसूल रहा है बल्कि कंपनी पूरे 90 दिनों की अतिरिक्त वैधता भी दे रहा है। त्रैमासिक प्लान की बात करें तो Jio का एक प्लान जिसकी कीमत 666 रुपये है और उसमें हर रोज 1.5 जीबी डाटा दिया जा रहा है। वहीं इस प्लान के लिए Airtel और VI, 719 रुपये वसूल रहे हैं। ये कंपनियां भी डेली 1.5 जीबी डाटा दे रही हैं। इन कंपनियों के प्लान की वैधता 84 दिनों की है और इस दौरान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 एसएमएस रोज का दिया जा रहा है।

वहीं BSNL की ओर देखेें तो कंपनी 485 रुपये में त्रैमासिक प्लान को लॉन्च किया है। इस प्लान में आपको हर रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएएस भी मिल रहा है। जबकि वैलिडिटी की बात करें तो यह प्लान 90 दिनों का आता है। यानी कि निजी ऑपरेटरों से आपको 6 दिन ज्यादा मिलता है। इस 6 दिन का मतलब है 6 दिन की अतिरिक्त अनलिमिटेड कॉलिंग, 600 एसएमएस और 9 जीबी अरिरिक्त डाटा। यदि आप निजी कंपनियों से सिर्फ डाटा 9जीबी का डाटा रिचार्ज ही करते हैं तो लगभग 100 रुपये का शुल्क चुकाना होगा। इसे भी पढ़ें: BSNL के 20 रुपए से कम कीमत वाले 3 शानदार रिचार्ज, मिलेगा 2GB तक डाटा

दो दिन बचाकर होती है मोटी कमाई

91मोबाइल्स पने पहले भी खबर दी है कि महीने में सिर्फ 2 दिप बचाकर ये कंपनियां मोटी कमाई करती हैं। देखने में भले ही यह सिर्फ दो दिन लगे लेकिन इसके नाम पर यूजर्स से पूरा एक महीना अतिरिक्त रिचार्ज कराया जाता है और इस अतिरिक्त कमाई से ऑपरेटरों को अरबों की कमाई होती है। जानें क्यों कंपनियां रिचार्ज पर देती हैं 28 दिनों की वैलिडिटी, सिर्फ 2 दिन बचाकर करती हैं अरबों की कमाई

30 दिन करने की मांग हो रही है तेज

हालांकि जब से निजी कंपनियों ने अपने टैरिफ रेट बढ़ाए हैं तब से यूजर्स भी 30 दिनों की वैधता को लेकर मांग तेज कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी पोस्ट भी किए जा रहे हैं और ऑपरेटरों पर दबाव बनाने की कोशिश भी हो रही है। हालांकि यहां एक बात बताना जरूरी है कि यदि ऑपरेटर 30 दिन का प्लान पेश करते हैं तो फिर से टैरिफ रेट को बढ़ाएंगे। क्योंकि हम पहले भी देख चुके हैं। सभी निजी कंपनियों ने एक दो 30 दिनों का प्लान पेश किया है लेकिन उसका शुल्क काफी ज्यादा है। यही आगे भी हो सकता है।

Reliance Jio Airtel Vodafone Idea BSNL subscribers base report in October 2021 TRAI

बीएसएनएल की ओर कर रहे हैं रुख

हालांकि पिछले कुछ माह में निजी ऑपरेटरों को काफी बड़ा नुकसान हुआ है और उन्होंने काफी यूूजर्स खोए हैं। हाल में बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से खबरें आ रही हैं कि भारी मात्रा में यूजर्स अपने नंबर बीएसएनएल में पोर्ट कर रहे हैं और काफी नए सिम भी खरीदे जा रहे हैं। ऐसे में हो सकता है कि इससे ऑपरेटर्स कुछ सबक लें और अपनी टैरिफ प्लान या वैधता में सुधार करें। BSNL अपनाओ का दिखने लगा असर, धड़ल्ले से नंबर हो रहे हैं पोर्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here