
65W, 100W, 120W Fast Charging Phones: हर साल मार्केट में स्मार्टफ़ोन पहले के मुक़ाबले दमदार और बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ एंट्री करते हैं। पिछले कई सालों से स्मार्टफ़ोन कंपनियां चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। अब मार्केट में जो स्मार्टफ़ोन लॉन्च हो रहे हैं उनके साथ कंपनियां फ़ास्ट चार्जिंग ऑफ़र कर रही है। आजकल यूज़र्स की लाइफस्टायल इस तरह की है कि फ़ास्ट चार्जिंग फ़ीचर उनके लिए स्मार्टफ़ोन के बहुत ज़रूरी फ़ीचर हो गया है। शाओमी ने हाल ही में 120W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 11i Hypercharge को लॉन्च किया है। आज हम कुछ ऐसे स्मार्टफ़ोन के बारे में बताएंगे जो ६
Fast Charging Phones 2022
iQOO 9 – 120W फ़ास्ट चार्जिंग

iQOO 9 स्मार्टफोन 4,700mAh की बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। iQOO 9 को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 0-100 प्रतिशत चार्ज मात्र 19 मिनट में हो जाता है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। iQOO 9 स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को लेकर फिलहाल जानकारी उपलब्ध नहीं है। iQOO 9 स्मार्टफ़ोन भारत में 47,000 रुपये की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।
iQOO 9 Pro – 120W फ़ास्ट चार्जिंग

iQOO 9 Pro स्मार्टफोन iQOO के 9 सीरीज का सबसे प्रीमिमय स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन में 4,700mAh बैटरी दी है जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। iQOO 9 Pro स्मार्टफोन भी मात्र 19 मिनट में जीरो से फुल चार्ज हो जाता है। आईकू का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया गया है। फोन में 50MP + 50MP + 16MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है। iQOO 9 Pro को भारत में 53,000 रुपये की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।
OnePlus 9RT – 65W फास्ट चार्जिंग

OnePlus 9RT स्मार्टफोन का 2021 में काफी इंतजार किया जा रहा था, जो भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च हुा है। वनप्लस के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 65W Warp चार्जर दिया गया है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 0-100 प्रतिशत चार्ज होने में 29 मिनट लेता है। OnePlus 9RT स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 888 SoC के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फ़ोन को भारत में 42,999 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है।
Realme GT 2 – 65W फास्ट चार्जिंग

Realme के VP माधव सेठ ने ऑफिशियली कंफर्म किया है कि Realme GT 2 जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। रियलमी का यह फोन मात्र 33 मिनट में जीरो से फुल चार्ज हो जाता है। Realme GT 2 स्मार्टफोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Realme GT 2 स्मार्टपोन भारत में फ़रवरी महीने में 32,000 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है।
Realme GT 2 Pro – 65W फ़ास्ट चार्जिंग

Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन कंपनी के Realme GT लाइनअप का सबसे प्रीमिमय स्मार्टफोन है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। यह फोन 33 मिनट की चार्जिंग में जीरो से फुल चार्ज हो जाता है। Realme GT 2 Pro में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट दिया है। फोन में 50MP + 50MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। फोन के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है। Realme GT 2 Pro स्मार्टफोन को भारत में 42,000 रुपये की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।
Motorola Edge 30 Ultra (Edge X) – 68W फास्ट चार्जिंग

Motorola Edge 30 Ultra/Edge X स्मार्टफोन चीन में फरवरी 2022 में लॉन्च होना है। रिपोर्ट्स की माने तो फोन में 5,000mAh की बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। मोटोरोला का यह फोन मात्र 35 मिनट की चार्जिंग में जीरो से फुल चार्ज हो जाएगा। Motorola Edge 30 Ultra/Edge X स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि फोन को भारत में 69,999 रुपये की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।
Xiaomi 11T Pro – 120W फ़ास्ट चार्जिंग

Xiaomi का प्रीमिमय “HyperPhone” Xiaomi 11T Pro भारत में 19 जनवरी को लॉन्च होना है। कंपनी ने सबसे पहले इसे चीन में लॉन्च किया था। 11T Pro स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया है। शाओमी का दावा है कि 120W फास्ट चार्जिंग फोन को मात्र दस मिनट में जीरो से 72 प्रतिशत चार्ज कर देता है। इसके साथ ही यह फोन 17 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। शाओमी का यह फोन में भारत में 55,000 रुपये की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।
OnePlus 10 Pro – 80W फास्ट चार्जिंग

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो चुका है। वनप्लस का यह फोन 5,000mAh की बैटरी और 80W SuperVOOC वायर चार्जिंग, 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। वनप्लस का दावा है कि यह फोन वायर चार्ज की मदद से मात्र 32 मिनट में जीरो से 100 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। वनप्लस का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। OnePlus 10 Pro को भारत में 55,000 रुपये की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।
OPPO Find X4 Pro – 125W फास्ट चार्जिंग

OPPO Find X4 सीरीज स्मार्टफोन 2022 में लॉन्च होने हैं। रिपोर्ट्स की माने तो ओप्पो का यह फोन 80W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ पेश किए जा सकते हैं। Oppo Find X4 के बारे में अटकलें हैं कि यह Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट के साथ पेश किए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इन्हें OPPO Find X5 के नाम से भी पेश किया जा सकता है क्योंकि चीन में 4 नंबर को शुभ नहीं माना जाता है। भारत में ओप्पो का यह फ़ोन 70,000 रुपये की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।





















