
TECNO ने पिछले हफ्ते ही इंडिया में अपनी नई ‘पॉप सीरीज़’ की शुरूआत करते हुए TECNO POP 5 LTE स्मार्टफोन लॉन्च किया था जो 6,299 रुपये की कीमत पर भारत में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं आज इस सीरीज़ में एक और मोबाइल जोड़ते हुए टेक्नो कंपनी ने नया स्मार्टफोन TECNO POP 5 Pro भी इंडिया में लॉन्च कर दिया है। यह मोबाइल फोन सिर्फ 8,499 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में पेश किया गया है जो Xiaomi, Realme और Samsung समेत Infinix, OPPO तथा Vivo के लो बजट स्मार्टफोंस के सामने कड़ी चुनौती बनेगा।
TECNO POP 5 Pro की स्पेसिफिकेशन्स
यह नया टेक्नो मोबाइल 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 120हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 269पीपीआई और 480निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90 प्रतिशत का है जिसमें डिसप्ले तीन ओर से बेजल लेस है तथा नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। यह टेक्नो मोबाइल आईपीएक्स2 सर्टिफाइड है जो इसे पानी की फुहारों से सुरक्षित रखता है।

TECNO POP 5 Pro को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 11 ‘गो एडिशन’ पर लॉन्च किया गया है जो हाईओएस 7.6 के साथ मिलकर काम करता है। एंडरॉयड गो होने के चलते इस फोन में गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकता है जो कम रैम व स्टोरेज में भी स्मूथ काम करती है तथा इंटरनेट की खपत भी कम करती है। इंडिया में यह नया टेक्नो मोबाइल 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह नया टेक्नो फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है तो फ्रंट फ्लैशलाईट से लैस है।

TECNO POP 5 Pro डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में 6,000एमएएच की तगड़ी बैटरी दी गई है जिसमें कंपनी के दावेनुसार लगातार 5 दिन तक गानें सुने जा सकते हैं। टेक्नो पॉप 5 प्रो स्मार्टफोन आईपीएक्स2 सर्टिफाइड है जो इसे पानी की फुहारों से सुरक्षित रखता है। यह टेक्नो फोन 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करता है। इस फोन को Ice Blue, Deepsea Luster और Sky Cyan कलर में सिर्फ 8,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।





















