कंप्यूटर पर भी मिलेगा Google Play Games का मजा, बीटा टेस्टिंग के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन

Join Us icon

Google अपने गेमिंग इकोसिस्टम को अपग्रेड कर रहा है। गूगल मोबाइल गेमिंग के बाद अब पीसी (पर्सनल कंप्यूटर) गेमिंग प्लेटफॉर्म – Google Play Games को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी फिलहाल एशिया के कुछ देशों में Google Play Games का बीटा टेस्ट कर रही है। इस टेस्टिंग के दौरान यूजर्स Google के गेमिंग प्लेटफॉर्म पर कुछ गेम्स खेल सकते हैं। इनमें Summoners War, Mobile Legends: Bang Bang, Three Kingdoms Tactics, और State of Survival: The Joker Collaboration जैसे ऑनलाइन गेम शामिल है। गूगल जल्द ही ऐलान करेगा कि Google Play Games की बीटा टेस्टिंग कब से शुरू होगी।

Google Play Games के बीटा टेस्टिंग लिमिटेड रजिस्ट्रेशन के साथ साउथ कोरिया, हॉन्गकॉन्ग और ताइवान में शुरू हो चुकी है। गूगल के गेमिंग प्लेटफॉर्म पर प्लेयर्स रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। हालांकि बीटा टेस्टिंग में कुछ ही प्लेयर्स को गेमिंग का मौका मिलेगा। Google का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म को लॉन्च के बाद ज्यादा से ज्यादा प्लेयर्स गेमिंग कर पाएंगे। संभव है कि रजिस्ट्रेशन करने वाले यूजर्स को गूगल की ओर से गेमिंग के लिए इंवाइट मिलेंगे। इसके साथ ही गूगल प्लेट गेम्स के लिए प्लेयर्स के पीसी के लिए कुछ रिक्वायरमेंट्स होंगी।

Google Play Games के लिए कंप्यूटर

ऑपरेटिंग सिस्टम – Windows 10 या उससे ऊपर वाला वर्जन
प्रोसेसर – कोई भी 8 कोर वाला प्रोसेसर
जीपीयू – कोई भी गेमिंग जीपीयू
रैम – 8 GB
स्टोरेज – 20 GB फ़्री स्पेस

Google Play Games क्या है?

Google Play Games गूगल का नया गेमिंग ऐप है जो कंप्यूटर के लिए पेश किया गया है। इस ऐप की मदद से आप अपने विंडोज कंप्यूटर या लैपटॉप पर मोबाइल गेम्स खेल सकते हैं। यह गेम एंड्रॉयड और पीसी पर आसानी से सिंक हो जाते हैं जिससे गेमर्स का गेमिंग एक्सपीरियंस शानदार रहता है। इसके साथ ही गेमर्स कीबोर्ड और माउस की मदद से गेमिंग इंजॉय कर सकते हैं। इसके साथ ही गेमर्स को इन गेम पर Google Play Points भी मिलेंगे। Google Play Games फिलहाल Apple Mac यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें : iPhone SE 5G मॉडल जल्द करेगा एंट्री, लॉन्च डेट और डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स आए सामने

Google Play Games की ऑफिशियल लॉन्च डेट फिलहाल सामने नहीं आई है। संभव है कि यह अलग अलग देशों में अलग हो। गूगल जैसे जैसे बीटा टेस्ट पूरे होंगे उसी मुताबिक इस गेमिंग प्लेटफॉर्म को लॉन्च करेगा। भारत में भी Google Play Games की बीटा टेस्टिंग जल्द शुरू हो सकती है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 सीरीज 9 फरवरी को हो सकती है लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here