
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Komaki Electric Vehicles ने आज आखिरकार अपने दो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने शानदार फीचर्स और जबरदस्त लुक के साथ एक इलेक्ट्रिक स्कटूर Komaki Venice और एक इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकल Ranger को पेश किया है। कंपनी ने इन दोनों की कीमत के साथ-साथ फीचर्स और उपलब्धता के बारे में भी जानकारी दे दी है। इस आर्टिकल में हम Komaki Ranger की बात करें। अगर देखा जाए तो इसका डिजाइन आपक क्रूजर बाइक Bajaj Avenger की याद दिलाएगा। आइए आगे आपको इसकी कीमत और रेंज के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
कीमत
कोमाकी रेंजर क्रूजर ई-बाइक 26 जनवरी, 2022 से Komaki डीलरशिप पर उपलब्ध होंगे। वहीं, Komaki Ranger की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसका प्राइस 1,68,000 रुपए रखा है जो कि एक्स-शोरूम प्राइस है। यह प्राइस बाइक में फिट किए गए सामान की लागत के साथ शामिल है। कंपनी को उम्मीद है कि उसकी नई इलेक्ट्रिक बाइक ग्राहकों को पसंद आएगी। इस बाइक को कंपनी ने Garnet Red, Deep Blue और Jet Black कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसे भी पढ़ें: शानदार लुक के साथ इस स्टाइलिश Electric Scooter ने मारी एंट्री, सिंगल चार्ज में देगा 140km की रेंज

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो इस बिजली से चलने वाली क्रूजर मोटरसाइकिल में ब्लूटूथ साउंड सिस्टम, साइड स्टैंड सेंसर, क्रूज कंट्रोल फीचर, एंटी-थेफ्ट लॉक सिस्टम और डुअल स्टोरेज बॉक्स और ट्रिपल हेड लैंप है।

इंडिया की पहले इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक
कोमाकी इलेक्ट्रिक डिवीजन की निदेशक गुंजन मल्होत्रा ने कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि रेंजर भारतीय बाजार के लिए तैयार हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि लोग इन्हें पसंद करने वाले हैं। हमने भारत का पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक बनाकर इतिहास में एक स्थायी स्थान बना लिया है।” इसे भी पढ़ें: भारत की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगे LML Electric Scooter, क्या अपने अंदाज से बदल पाएंगे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का बाजार?

रेंजर भारत का पहला इलेक्ट्रिक क्रूजर है जो कि स्पोर्ट्स बिग ग्रॉसर व्हील्स, और बहुत सारे क्रोम एक्सटीरियर बिट्स से लैस है। एक क्रूजर होने के नाते इसे चलाने वाले राइडर को चलाते समय काफी कम्फर्ट मिलेगा। है। Ranger में 4kW का बैटरी पैक है, जो भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए सबसे बड़ी है। सिंगल चार्ज में राइड रेंज 180-220 किलोमीटर की मिलेगी। इसके अलावा इसमें 4000-वाट मोटर है।





















