
iQOO भारत में अपने लेटेस्ट iQOO 9 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन iQOO 9, iQOO 9 Pro, और iQOO 9 SE को कंपनी ने चीन में लॉन्च किए हैं। अब कंपनी इन्हें भारत में पेश करने की तैयारी कर रही है। iQOO 9 सीरीज के इंडिया लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर काफी जानकारी सामने आ चुके हैं। अब पॉपुलर यूट्यूबर टेक्नीकल गुरुजी ने एक वीडियो अपलोड कर iQOO 9 सीरीज के इंडिया लॉन्च और कीमत के बारे में जानकारी दी है। वहीं ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेनज ने भी iQOO 9 को टीज करते हुए माइक्रोसाइट लॉन्च की है। हालांकि फिलहाल इसमें फोन्स को लेकर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
iQOO 9 सीरीज की कीमत
Technical Guruji के मुताबिक, iQOO 9 सीरीज भारत में फरवरी महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन iQOO 9, iQOO 9 Pro, और iQOO 9 SE लॉन्च किए जाएंगे। इसके साथ ही iQOO 9 SE इस सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा, जिसे 35,000 रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही iQOO 9 और iQOO 9 Pro स्मार्टफोन की कीमत क्रमश: 45,000 रुपये से 55,000 रुपये तक हो सकती है।
iQOO 9 स्पेसिफिकेशन्स
iQOO 9 स्मार्टफोन में 6.5-इंच का LTPO 2.0 E5 AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ही सैमसंग का यह फोन Qualcomm Snapdragon 888+ फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में 4,350mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसके साथ 13MP पोर्टेट कैमरा और 13MP अल्ट्रा वाइड लेंस दिया जा सकता है। वहीं चाइना वेरिएंट की बात करें तो चीन में इस स्मार्टफोन को 50MP + 13MP + 13MP सेटअप दिया जा सकता है। फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 12GB LPDDR5 RAM दिया जा सकता है वहीं फोन में 4GB का वर्चुअल रैम और 512GB का UFS 3.1 स्टोरेज दिया जा सकता है।
iQOO 9 Pro स्पेसिफिकेशन्स
iQOO 9 Pro स्मार्टफोन में 6.78-इंच का LTPO 2.0 E5 2k AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन 3200 x 1400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। आईकू के इस फोन में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 12GB LPDDR5 RAM और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। iQOO 9 Pro स्मार्टफोन में 4,700mAh की बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A33 5G और A53 5G भारत में जल्द होंगे लॉन्च, Galaxy A73 5G स्मार्टफोन भी BIS पर हुआ लिस्ट
कैमरा की बात करें तो iQOO 9 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का होगा, जिसके साथ 16MP का डेप्थ सेंसर और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस होगा। इस फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A53 के लॉन्चिंग से पहले लीक हुआ डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स, जानें क्या होंगी खूबियां




















