
Micromax ने हाल ही में भारत में अपना कम कीमत वाला स्मार्टफोन Micromax In Note 2 लॉन्च किया था जो 13,490 रुपये की कीमत पर देया में सेल के लिए उपलब्ध है। 48MP कैमरा, Helio G95 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस इस मोबाइल फोन के बाद अब खबर आ रही है कि माइक्रोमैक्स कंपनी अपने एक और कम कीमत वाले मोबाइल फोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और यह स्मार्टफोन Micromax In 2 नाम के साथ इंडिया में लॉन्च होगा।
Micromax In 2
सबसे पहले माइक्रोमैक्स इन 2 के प्राइस की बात करें तो लीक के अनुसार यह मोबाइल फोन भारत में 10,000 रुपये के बजट में लॉन्च होगा तथा ज्यादा से ज्यादा फोन का दाम 11,000 रुपये तक जा सकता है। वहीं लीक के मुताबिक माइक्रोमैक्स इन 2 स्मार्टफोन 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी होगी तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। बताया जा रहा है कि यह मोबाइल फोन पॉलिकार्बोनेट बॉडी पर बना होगा। यह भी पढ़ें : 50MP Camera और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ रियलमी का कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन Realme C35
Micromax In 2 एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च होगा जिसके साथ प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक हीलियो जी88 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। हालांकि फोन में रैम व स्टोरेज कितनी देखने को मिलेगी यह बात अभी साफ नहीं हो पाई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात लीक में सामने आई है जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। वहीं साथ ही फोन के बैक पैनल पर 2 मेगापिक्सल के दो अन्य लेंस दिए जाएंगे।

लीक के अनुसार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए माइक्रोमैक्स इन 2 स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। बताया जा रहा है कि Micromax In 2 स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा 5,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगी। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डिटेल्स के लिए अभी कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।


















