
Chinese Apps Ban : भारत सरकार ने 14 फ़रवरी को 50 से ज़्यादा चाइनीज़ ऐप्स (Chinese Apps Ban) पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन ऐप्स पर केंद्र सरकार ने देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा को खतरा बताते हुए बैन लगाया है। सरकार ने जिन नए चाइनीज ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है उन्हें भारत में पहले भी बैन कर दिया गया था, लेकिन इनके क्लोन फिर से आ गए थे। इससे पहले केंद्र सरकार चीनी कंपनियों के 270 ऐप्स पर प्रतिबंध लगा चुकी है। 2022 में केंद्र सरकार ने बैन चाइनीज ऐप की पहली सूची जारी की है।
रिपोर्ट्स की माने तो केंद्र सरकार ने संभवत: पॉपुलर मोबाइल गेम Garana Free Fire पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। यह गेम फ़िलहाल भारत में गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर पर मौजूद नहीं है। ऐसा लग रहा है केंद्र सरकार ने जिन ऐप्स को बैन किया है उनमें यह मोबाइल गेम भी शामिल हो सकता है। हालांकि गरेना के दो अन्य गेम बोया और फ़्री फ़ायर मैक्स को अभी भी प्ले स्टोर पर मौदूद हैं।
Chinese Apps Ban
The 54 Chinese apps include Beauty Camera: Sweet Selfie HD, Beauty Camera – Selfie Camera, Equalizer & Bass Booster, CamCard for SalesForce Ent, Isoland 2: Ashes of Time Lite, Viva Video Editor, Tencent Xriver, Onmyoji Chess, Onmyoji Arena, AppLock, Dual Space Lite.
— ANI (@ANI) February 14, 2022
केंद्र सरकार ने सबसे पहले पूर्वी लद्दाख की गालवान घाटी में चीनी सैनिकों के भारतीय सैनिकों के साथ हुई झड़प के बाद चीन पर कार्रवाई करते हुए ऐप बैन की पहली कार्रवाई की थी। केंद्र सरकार अब तक चार बार चाइनीज ऐप्स पर बैन लगा चुका है। भारत सरकार ने अब तक चीन के 300 से ज्यादा ऐप्स पर बैन लगा चुकी है। यह भी पढ़ें : Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले सामने आईं कीमत, जानें
भारत सरकार के चाइनीज ऐप्स पर बैन लागाने का चीन कई मंचों पर विरोध कर चुका है। चीन ने भारत की ऐप बैन कार्रवाी को विश्व व्यापार संगठन के गैर-भेदभाव पूर्ण सिद्धांतों का उल्लंघन बताया है। यह भी पढ़ें : भारत में लॉन्च हुआ Infinix का पहला 5G Phone, देखें 13GB RAM पावर वाले फोन की क्या है खूबी और कितना है प्राइस





















