
TV बनाने के लिए मशहूर टेक कंपनी TCL ने हाल ही में एक नया मोबाइल फोन TCL 305 पेश किया था जो Helio A22, 5,000mAh battery और 13MP dual camera के साथ लॉन्च हुआ था। इस स्मार्टफोन की सफलता के बाद अब कंपनी ने एक और स्मार्टफोन पेश कर दिया है। टीसीएल की ओर से यह मोबाइल फोन TCL 30 SE नाम के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है जो 50mp camera, 4GB RAM, MediaTek Helio G25 चिपसेट और 5,000mAh Battery सपोर्ट करता है।
TCL 30 SE की स्पेसिफिकेशन्स
टीसीएल 30एसई स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.52 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल वाली है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है। स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। सेल्फी कैमरे से लैस नॉच को ‘वी’ शेप में बनाया गया है।

TCL 30 SE को कंपनी की ओर से लेटेस्ट एंडरॉयड ओएस एंडरॉयड 12 पर लॉन्च किया गया है जो टीसीएल यूजर इंटरफेस के साथ ही काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर तथा मीडियाटेक हीलियो जी25 चिपसेट दिया गया है। ग्लोबल मार्केट में इस फोन को 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है जो 32 जीबी, 64 जीबी तथा 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करते हैं।
फोटोग्राफी के लिए टीसीएल 30 एसई स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया टीसीएल मोबाइल 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

TCL 30 SE एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और एनएफसी के साथ ही फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह मोबाइल फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए टीसीएल 30 एसई में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।
TCL 30 SE का प्राइस
TCL 30 SE को कंपनी की ओर से $213 यूएस डॉलर के शुरूआती प्राइस पर पेश किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 16,000 रुपये के करीब है। कंपनी ने अपने फोन के अन्य वेरिएंट्स की कीमत से अभी पर्दा नहीं उठाया है लेकिन आने वाले दिनों में यह मोबाइल फोन Space Gray और Atlantic Blue कलर में चीन में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।


















