सुपर लुक के साथ आ रहा Bajaj का दूसरा Electric Scooter, लॉन्च से पहले यहां जानें इसकी खूबियां

Join Us icon

इस समय इंडिया में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooter) लॉन्च हो रहे हैं। लेकिन, डिजाइन के मामले में लोगों को शिकायत है कि कुछ नया देखने को नहीं मिल रहा है। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे मे बताने जा रहे हैं, जो एकदम सुपर लुक के साथ एंट्री करने वाला है, जिसका नाम Husqvarna Vektorr होगा। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में बजाज की फैक्टरी में तैयार किया जाएगा। साथ ही यह स्वीडिश प्रीमियम टू-व्हीलर निर्माता Husqvarna का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। आपको याद दिला दें कि Husqvarna ने मई 2021 में एक कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में Vektorr इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया था। वहीं, अब इलेक्ट्रिक स्कूटर उत्पादन में प्रवेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Husqvarna Vektorr Electric Scooter

HT Auto की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Husqvarna Vektorr भारत में Bajaj Auto के बैनर के अंदर लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं, बताया गया है कि बजाज इस स्कूटर को अपनी फैसिलिटी में बना रहा है। इस फैसिलिटी में बजाज पहले से ही अपना पॉपुलर Chetak EV इलेक्ट्रिक स्कूटर बना रही है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि Vektorr और Chetak EV में कई स्पेसिफिकेन्स व फीचर्स एक जैसे हो सकते हैं। साथ ही Vektorr स्कूटर की लॉन्चिंग के बाद इस स्कूटर का मुकाबला OLA S1 Pro, एथर स्कूटर और टीवीएस आईक्यूब से साथ होगा। इसे भी पढ़ें: 100KM रेंज वाले 3 नए देशी हाई-स्पीड Electric Scooter हुए लॉन्च, जानें क्या है प्राइस

husqvarna-vektorr

Husqvarna Vektorr की टॉप स्पीड और रेंज

Husqvarna Vektorr को लेकर माना जा रहा है कि यह बजाज चेतक की तरह ही पावरट्रेन से लैस होगा। वहीं, इसमें 5.4kWh डीसी मोटर्स होगी, जो 3 kWh लीथियम ऑयन की बैटरी के साथ काम करेगी। साथ ही यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में करीब 100 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज दे सकता है और इसकी टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी।

husqvarna-electric-scooter

Husqvarna Vektorr में होगा पावर सस्पेंशन

Husqvarna Vektorr इलेक्ट्रिक स्कूटर में फ्रंट डिस्क ब्रेक और बैक साइड पर ड्रम ब्रेक सिस्टम मिल सकते हैं। इसकी मदद से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को बेहतर तरीके से रोकने में मदद मिलेगी। वहीं, इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक सिंगल साइड फ्रंट फॉर्क मिलेगा और बैक साइड पर मोनोशोक पॉजिशन का शॉकर होंगे। इसे भी पढ़ें: Mahindra और Hero Electric मिलकर लॉन्च किया सस्ता Electric Scooter, अब होगा असली खेला

क्रूज कंट्रोल से होगा लैस

इसके अलावा, आजकल ट्रेंड में चल रहे सभी एडवांस फीचर्स भी दिए जा सकते हैं, जिनमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एंटी-थेफ्ट अलार्म, रिवर्स मोड, क्रूज़ कंट्रोल आदि शामिल हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here