लॉन्च हुआ नोकिया का बेहद ही स्टाइलिश फ्लिप फोन, जानें डिटेल

Join Us icon

Nokia फोन भले ही अब उतना पॉप्युलर न हो, परंतु अब भी जब कंपनी के फोन लॉन्च होते हैं तो लोग उसके बारे में जानना जरूर चाहते हैं। हाल में Nokia का ऐसा ही फोल्ड फोन सामने आया है। सबसे खास बात कही जा सकती है कि यह फोन काफी कम कीमत का है और इसमें आपको डुअल डिसप्ले देखने को मिल जाता है। वहीं आपको यह जानकार बेहद खुशी भी होगी कि यह 2007 में लॉन्च Nokia 2760 Flip का ही अपग्रेड मॉडल है। कंपनी ने इस आईकॉनिक मॉडल को एक बार फिर से लॉन्च किया है। हालांकि फिलहाल यह फोन यूएस में सेल के लिए आया है जहां इसकी कीमत 19 डॉलर से शुरू होती है।

गौरतलब है कि भारत और अमेरिका में सेल का तरीका अगल है। भारत में जहां ओपेन फोन बिकते हैं वहीं अमेरिका में फोन ऑपरेटर्स के साथ बंडल प्लान में आते हैं। इसके तहत फोन का एक निश्चित शुल्क तय कर दिया जाता है जिसे मासिक आधार पर यूजर्स को अदा करना होता है। यह शुल्क एक निश्चित समय के लिए होता है। इसे भी पढ़ें: POCO फोन खरीदने वालो को कंपनी दे रही शानदार ऑफर, पूरे दो महीने तक मिलेगा यह मुफ्त का फायदा

Nokia 2760 Flip स्पेसिफिकेशन
Nokia 2760 Flip के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में आपको डुअल स्क्रीन मिलता है। फ्लिप के अंदर का मेन स्क्रीन 2.8 inch का है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 320 x 240 पिक्सल है। वहीं सेकेंडरी डिसप्ले 1.77 इंच का है जो 160 x 128 पिक्सल रेजल्यूशन का है। यह डिसप्ले टाम और नोटिफिकेशन देखने में में काम आता है। इसे कंपनी ने कवर के उपर दिया है।

1500-rs-nokia-2760-flip-phone-launched-price-specifications-and-features

फोटोग्राफी के लिए Nokia 2760 Flip में आपको 5 MP का फीक्स्ड फोकस कैमरा मिलता है। हालांकि इसमें एक ही कैमरा है। वहीं पावर बैकअप के लिए कंपनी ने 1450 एमएएच की रिमुवेबल बैटरी दी है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए फोन में आपको ब्लूटूथ 4.2 के साथ वाईफाई भी मिलेगा। यह एक 4जी फोन है जो सिंगल सिम सपोर्ट करता है। वहीं इसमें आपको यूएसबी टाइप—सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक सपोेर्ट भी मिल जाता है। इसे भी पढ़ें: 10 मार्च को इंडिया में लॉन्च होंगे दो नए रियलमी मोबाइल फोन Realme 9 5G और Realme 9 5G SE

लेटेस्ट विडियो: Nokia C21 Plus First Impression, Design and Feature from MWC 2022

नोकिया 2670 फ्लिप में अपको 512 MB RAM के साथ 8 MB की इंटरनल स्टोरेज है। वहीं यह फोन KaiOS पर रन करता है। फिलहाल इस फोन को यूएस में लॉन्च किया गया है जो वॉलमार्ट स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध है। आशा है जल्द ही यह फोन भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here