50MP Camera और 5,000mAh Battery के साथ Samsung Galaxy A23 लॉन्च, फोन में मौजूद है 8GB RAM

Join Us icon

Samsung फैंस के लिए यह वीकेंड बेहद खास रहा है। कंपनी ने एक या दो नहीं बल्कि चार नए मोबाइल फोन टेक मंच पर पेश किए हैं। दो स्मार्टफोन जहां सैमसंग गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज़ में आए हैं वहीं दो मोबाइल कंपनी ने अपनी गैलेक्सी ‘एम’ सीरीज़ में उतारे हैं। सभी के नामों की बात करें तो ये चारों फोन Samsung Galaxy M33 5G, Samsung Galaxy M23 5G, Samsung Galaxy A13 और Samsung Galaxy A23 नाम के साथ लॉन्च हुए हैं। जैसा कि नाम से ही पता चलता है दो सैमसंग 5जी फोन हैं तो दो को 4जी सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।

सैमसंग ने अपने इन चारों स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स का आधिकारिक खुलासा करते हुए इन्हें टेक मंच पर ऑफिशियल कर दिया है जो सबसे पहले यूरोपियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। भारत में इन फोंस का प्राइस क्या होगा तथा इंडिया में ये फोंस कब से बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे, इसकी डिटेल अभी सामने नहीं आई है। सैमसंग गैलेक्सी ए23 स्मार्टफोन की फुल डिटेल्स जहां आगे शेयर की गई है, वहीं गैलेक्सी एम33 और एम22 5जी की बारे में जानने के लिए (यहां) तथा गैलेक्सी ए13 के लिए (यहां क्लिक) करें।

Samsung Galaxy A23

सैमसंग गैलेक्सी ए23 को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2408 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की लार्ज डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन टीएफटी एलसीडी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। सैमसंग ने डिसप्ले को इनफिनिटी ‘वी’ नाम दिया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। इस सैमसंग फोन का डायमेंशन 165.4 x 76.9 x 8.44एमएम और वज़न 195 ग्राम है।

50mp camera 5000mah battery phone Samsung Galaxy A23 4G officially launched know price Specifications

Samsung Galaxy A23 एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है तथा वनयूआई 4.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ + 1.9गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने अभी फोन में मौजूद चिपसेट से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन चर्चा है कि यह मोबाइल मीडियाटेक चिपसेट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। टेक मंच पर इस फोन को 4जीबी रैम, 6जीबी रैम और 8जीबी रैम के साथ पेश किया गया है जो 64जीबी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी ए23 में क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर भी मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

cheap low budget Samsung Galaxy A13 4g phone launched know specifications price sale

Samsung Galaxy A23 डुअल सिम सपोर्ट मार्केट में आया है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस नए सैमसंग फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 25वॉट सुपरफास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। यह फोन Black, White, Peach और Blue कलर में लॉन्च किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here