6GB डाटा, अनलिमिटेड फ्री कॉल और 84 दिन की वैलिडिटी वाले Recharge Plans

Join Us icon

Jio, Airtel और Vi इंडिया की टेलीकॉम मार्केट के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं और तीनों ही कंपनियां अपने प्रीपेड यूजर्स को अलग-अलग कीमत व बेनिफिट्स वाले रिचार्ज प्लान ऑफर करती हैं। लेकिन, आज हम आपको इन तीनों प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के 6GB रिचार्ज प्लान (Best 6GB recharge plans) की जानकारी देने वाले हैं जो कि उन ग्राहकों के बेहतर हैं जो कि ज्यादातर अपने फोन पर ऑफिस या घर के Wi-Fi से कनेक्ट रहते हैं। क्योंकि इन प्लान में डाटा थोड़ा कम मिलता है। लेकिन, इनमें अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ पूरा मिलता है। आइए आपको इस आर्टिकल में Airtel, Jio और Vi के उन प्लान की जानकारी देते हैं जो कि पूरे 6GB के साथ आते हैं।

Rs 395 Jio recharge plan

jio offer jiomart maha cashback upto rs 200 prepaid plan list unlimted free calling internet data
यह Jio का एक अच्छा प्लान है जो कि “वैल्यू पैक” के तहत डब बेनिफिट्स से लैस है। यह प्लान आपको 84 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 1000 एसएमएस और 6GB इंटरनेट डाटा के साथ आता है। इसके अलावा आपको इसमें Jio सेवाओं जैसे JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का भी एक्सेस मिलता है। साथ ही आपके 6GB डाटा के उपयोग के बाद मिलने वाला डाटा की स्पीड 64 kbps तक कम हो जाती है।

Rs 455 Airtel recharge plan

airtel-offering-500-mb-daily-data-free-on-rs-249-plan
इस प्लान के तहत एयरटेल 84 दिनों की वैधाता के लिए 6 जीबी तक मोबाइल डाटा, 900 एसएमएस ( 100 एसएमएस प्रति दिन) और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। हालांकि, Jio से अलग एक बार जब आप डाटा का उपभोग कर लेते हैं तो आप इंटरनेट ब्राउज करने के लिए टॉकटाइम का उपयोग कर सकते हैं। आप 50p/MB की कीमत में इंटरनेट यूज कर पाएंगे। इसी तरह एक बार जब आप 900 एसएमएस का यूज कर लेते हैं तो आपसे 1 रुपये (लोकल) व 1.5 (एसटीडी) प्रति एसएमएस का चार्ज लिया जाता है।

इसके अलावा 455 रुपए का एयरटेल रिचार्ज प्लान में 30 दिनों के लिए अमेजन प्राइम वीडियो (मोबाइल वर्जन) के परीक्षण की मुफ्त सुविधा के साथ आता है। इसके अतिरिक्त आपको इसमें 3 महीने के लिए अपोलो 24/7 सर्किल, शॉ अकादमी से 1 वर्ष निःशुल्क, FASTag की डिलीवरी पर 100 कैशबैक, मुफ्त हेलोट्यून्स, और Wynk Music का मुफ्त एक्सेस मिलता है।

Rs 459 Vi recharge plan

vodafone-idea
Vi के Rs 459 प्लान में 6GB डाटा मिलता है। प्लान में 1000 आउटगोइंग एसएमएस (स्थानीय और एसटीडी दोनों), अनलिमिटेड वॉयस कॉल, वीआई मूवीऔर वीआई ऐप के लिए टीवी बेसिक एक्सेस मिलता है। साथ ही एयरटेल की तरह, 6GB मोबाइल डाटा और 1000 एसएमएस का इस्तेमाल करने के बाद आपको कुछ दरों के अनुसार शुल्क लिया जा सकता है।
इसके अलावा 459 रुपये के वीआई रिचार्ज प्लान की वैधता भी 84 दिनों की है। हालांकि, वीआई का बिंज ऑल नाइट और वीकेंड डाटा रोलओवर इस प्लान का हिस्सा नहीं है।

लेटेस्ट वीडियो

निष्कर्ष

395 रुपये का Jio रिचार्ज प्लान इस लिस्ट में बताए गए रिचार्ज में सबसे अच्छा है। हालांकि, यदि आप ज्यादा लाभ लेना चाहते हैं एयरटेल 455 रुपये का रिचार्ज प्लान ज्यादा बेस्ट है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here