200एमबीपीएस स्पीड पर 64 डिवाईस जोड़ने में सक्षम है शाओमी मी राउटर 3सी

Join Us icon

अपनी तकनीक के दम पर कुछ ही समय में विश्वभर में मशहूर हो चुकी शाओमी के भारत में चाहने वालों की भी कमी नहीं। कम कीमत पर बेहतरीन तकनीक व डिवाईसेज़ उपलब्ध कराने वाली इस कंपनी ने आज अपना एक और ​वाईफाई राउटर देश में लॉन्च कर दिया है। शाओमी मी राउटर 3सी नाम के कंपनी ने महज़ 1,199 रुपये की कीमत पर इसे भारतीय बाजार में पेश किया है।

4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का सस्ता 4जी वोएलटीई फोन रेडमी 4, जानें कैसे खरीदें इस दमदार स्मार्टफोन को

शाओमी मी राउटर 3सी एक वायरलैस राउटर है जो इनबिल्ट डीएसएल मॉडम फंगक्शनैलिटी के साथ आता है। इस डिवाईस में चार एंटिना दिए गए हैं जिनमें दो डाटा ट्रांसमिट यानि भेजने और दो डाटा रिसिव करने का कार्य करते हैं। शाओमी का यह राउटर 2.4गीगाहर्ट्ज़ वाईफाई बैंड पर कार्य करता है जो 200एमबीपीएस तक की स्पीड सपोर्ट करता है।

xiaomi-mi-router-3c-1

यह डिवाईस में मीडियाटेक एमटी7628एन प्रोसेसर पर कार्य करता है। इसमें 64एमबी रैम के साथ 16एमबी की स्टोरेज दी गई है। यह राउटर एंडरॉयड व आईओएस दोनों सिस्टम पर कार्य करता है। राउटर 3सी की हाईटेक तकनीक के चलते इसके साथ 64 डिवाईसेज़ को जोड़ा जा सकता है। शाओमी का यह वाईफाई राउटर 23 मई से सेल के लिए उपलब्ध होगा।