एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने इस Weekend रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज, जानें कब और कहां देखें

Join Us icon

Holi को और भी स्पेशल बनाने के लिए इस बार OTT ने पूरा इंतजाम किया हुआ है। हर Weekend की तरह इस सप्ताह के आखिर में (Upcoming OTT Release) Prime Video, ZEE5, Netflix और Voot आदि प्लेटफॉर्म पर कई धमाकेदार फिल्में व सीरीज रिलीज होने वाली हैं जो कि एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएंगी। कुल मिलाकर ये तीन दिन की छुट्टी आपके लिए मनोरंजन से भरपूर होने वाली है। तो चलिए नजर डालते हैं, इस हफ्ते की ओटीटी पर क्या रिलीज हो रहा है और आप इन फिल्मों व सीरीज को किस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे।

Apharan Season 2

Ott releases movies web series

अपहरण के दूसरे सीजन का इंतजार 18 मार्च को खत्म होने वाला है। हालांकि, पिछले साल से अलग इस बार Apharan Season 2 को Voot पर स्ट्रीम किया जाएगा। फिल्म में एक बार फिर अरुणोदय सिंह उत्तराखंड पुलिस इंस्पेक्टर रूद्र श्रीवास्तव के किरदार में ही दिखाई देंगे। वहीं, निधि सिंह, माही गिल, वरुण बडोला, सानंद वर्मा समेत कई और कलाकार शामिल हैं। आपको याद दिला दें कि साल 2018 में ऑल्ट बालाजी अपहरण सीरीज रिलीज हुई थी। इसे भी पढ़ें: Pushpa पसंद आई तो अभी फ्री में देख डालें Allu Arjun की ये 5 फिल्‍में

Jalsa

Ott releases movies web series

जलसा भी 18 मार्च को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। इस फिल्म में विद्या बालन और शेफाली शाह की मुख्य भुमिका में हैं। साथ ही मजेदार बात यह कि इस फिल्म का निर्देशन ‘तुम्हारी सुलु’ के डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी ने किया है। फिल्म की कहानी एक रोड रेज पर आधारित है।

Bloody Brothers

bloody brothers zee5 series jaideep ahlawat zeeshan ayyub stream on march 18 watch trailer

Bloody Brothers को ZEE5 पर 18 मार्च को स्ट्रीम किया जाएगा। 6 एप‍िसोड वाली इस सीरीज को एप्‍लॉज एंटरटेनमेंट ने बीबीसी स्‍टूड‍ियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस क‍िया है। आपको बता दें कि ब्‍लडी ब्रदर्स एक ब्र‍िट‍िश सीरीज ग‍िल्‍ट का हिंदी रीमेक है और इसे शाद अली ने डायरेक्‍ट क‍िया है। जयदीप अहलावत और जीशान अयूब इस सीरीज में दो भाइयों के क‍िरदार में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर के अनुसार जयदीप के क‍िरदार का नाम जग्‍गी है और जीशान के कैरेक्‍टर का नाम दलजीत है। इसे भी पढ़ें: रोमांच और सस्पेंस से आपके होश उड़ाने इस Weekend रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज, यहां देखें फुल लिस्ट

Salute

Ott releases movies web series

अगर आप काफी समय से एक नई साउथ की फिल्म को हिंदी मे देखने का इंतजार कर रहे हैं तो वह इस होली यानी 18 मार्च को खत्म होने वाला है। दरअसल, साउथ के सुपरस्टार Dulquer Salmaan की मलयालम फिल्म ‘सैल्यूट’ को हिंदी समेत कई भाषाओं में ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज किया जा रहा है।

Eternally Confused and Eager for love

Ott releases movies web series

Eternally Confused and Eager for love इस वेब सीरीज को फरहान अख्तर और जोया अख्तर के प्रॉडक्शन हाउस के तहत बनाया गया है। इस सीरीज के डायरेक्टर राहुल नायर हैं। वहीं, इस इस वेब सीरीज की कहानी एक 24 साल के लड़के रे के ऊपर है जो अपनी अंदरुनी आवाज को सुन जीवन में आगे बढ़ता है। इस सीरीज को दर्शक 18 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here