OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, मीडियाटेक के Dimensity 8100 प्रोसेसर और 50MP कैमरा के साथ करेगा दमदार एंट्री

OnePlus Nord 3 होने के दावा किया जा रहा है यह भारत में मई या जून महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

Join Us icon

OnePlus ने ग्लोबल मार्केट में अपना फ़्लैगशिप OnePlus 10 Pro को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफ़ोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च होना है। अब कंपनी इन दिनों अपने अफोर्डेबल प्रीमिमय स्मार्टफ़ोन OnePlus Nord 3 के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। Android Central की रिपोर्ट में दावा किया गया है OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन को कंपनी मीडियाटेक के Dimensity 8100 प्रोसेसर और 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही टिपस्टर Digital Chat Station ने भी अपकमिंग OnePlus स्मार्टफोन के Dimensity 8100 के साथ आने की पुष्टी की है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन OnePlus Nord 3 हो सकता है।

OnePlus Nord 3 स्पेसिफिकेशन्स (रूमर्स)

टिपस्टर के मुताबिक अपकमिंग OnePlus स्मार्टफोन जिसके OnePlus Nord 3 होने के दावा किया जा रहा है वह मीडियाटेक के Dimensity 8100 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 6.7-इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ होगा। इसके साथ ही डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। OnePlus के अपकमिंग फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जा सकता है।

65W SUPERVOOC OnePlus Nord CE 2 5g phone launched in india know price specs sale offer

कथित Nord 3 स्मार्टफोन के बारे में अटकलें है कि यह फोन 12GB तक के LPDDR5 RAM और 256 GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 4,500mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। वनप्लस का यह फोन 150W फास्ट चार्जिंग के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, Nord 3 स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा के लिए 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन में Sony IMX766 50-मेगापिक्सल दिया जा सकता है। प्राइमरी कैमरा के साथ 8-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वनप्लस के इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। संभव है कि यह फोन Android 12 OS पर रन करें। यह भी पढ़ें : Realme GT Neo 3 का नया वेरिएंट भी होगा लॉन्च, 80W फास्ट चार्जिंग और 5000mAh की बैटरी के साथ करेगा एंट्री

OnePlus Nord CE 2 5G Phone might launch on 11 february
OnePlus 9RT

OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन को लेकर यह भी खबरें सामने आ रही हैं कि यह Realme GT Neo3 का रिब्रांड वर्जन होगा। रियलमी का यह स्मार्टफोन चीन में 22 मार्च को लॉन्च होना है। वहीं नॉर्ड 3 के बारे में खबर है कि यह भारत में मई या जून महीने में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Oppo A16e स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, 10 हजार से कम कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स, जाने क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : Oppo Find X5 Pro गेमिंग टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here