
Oppo भारत में अपने A सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। MySmartPrice की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ओप्पो भारत में अपना बजट स्मार्टफोन Oppo A16e को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह जानकारी टिपस्टर Mukul Sharma के हवाले से सामने आई है। इसके साथ ही टिपस्टर मुकुल शर्मा ने ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन के वेरिएंट्स और क़ीमत का भी खुलासा किया है।
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने कुछ दिनों पहले ही Oppo A16e स्मार्टफोन को पाकिस्तान में लॉन्च किया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक के Helio P-सीरीज प्रोसेसर और 4230mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में बड़ा HD+ रेजलूशन डिस्प्ले और 13MP रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां हम आपको ओप्पो के अपकमिंग Oppo A16e स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।
Oppo A16e भारत में कीमत
मुकुल शर्मा का कहना है कि Oppo A16e स्मार्टफोन को भारत में दो वेरिएंट्स – 3GB + 32GB और 4GB + 64GB में लॉन्च किया जाएगा। Oppo A16e स्मार्टफोन का 3GB + 32GB वेरिएंट की कीमत भारत में 9,990 रुपये और 4GB + 64GB वेरिएंट की क़ीमत 11,990 रुपये होगी।
Oppo A16e स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स
अपकमिंग Oppo A16e स्मार्टफोन में 6.52-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन HD+, पिक्सल डेनसिटी 269ppi और पीक ब्राइटनेस 480 निट्स होगी। इस डिस्प्ले पैनल में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी जाएगी।
Oppo A16e स्मार्टफोन में मीडियाटेक का Helio P22 प्रोसेसर दिया जाएगा। मीडियाटेक का Helio P22 काफी पुराना प्रोसेसर है। इसके साथ ही फोन में ग्राफिक्स के लिए PowerVR GE8320 GPU दिया जाएगा। ओप्पो का यह स्मार्टफ़ोन Android 11 पर रन करेगा।
अपकमिंग Oppo A-सीरीज के स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इस कैमरा का अपर्चर f/2.2 है। इसके साथ ही रियर पैनल में LED फ्लैश दिया जाएगा। ओप्पो के इस फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। Oppo A16e स्मार्टफोन में 4230mAh की बैटरी दी जाएगी। यह भी पढ़ें : Redmi K50 सीरीज के साथ लॉन्च हो सकता है Redmi K40S स्मार्टफोन, Snapdragon 870 प्रोसेसर साथ मचाएगा धमाल
Oppo A16e स्मार्टफोन में माइक्रो-USB चार्जिंग पोर्ट, डेडिकेटेड micro-SD कार्ड स्लॉट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया जाएगा। इस फोन का वजन 175ग्राम और साइज 164 × 75.4 × 7.85mm है। Oppo A16e स्मार्टफोन को तीन कलर – Black, Blue, और Silver में पेश किया जाएगा। Oppo का अपकमिंग स्मार्टफोन फिलहाल कब लॉन्च किया जाएगा इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। यह भी पढ़ें : Realme GT Neo 3 का नया वेरिएंट भी होगा लॉन्च, 80W फास्ट चार्जिंग और 5000mAh की बैटरी के साथ करेगा एंट्री




















