
स्मार्टफ़ोन कंपनियां मार्केट में बने रहने के लिए आए दिन नए फ़ीचर्स के साथ स्मार्टफ़ोन लॉन्च करते रहते हैं। स्मार्टफ़ोन कंपनियों के लिए यह हफ़्ता काफ़ी ख़ास रहने वाला है। वनप्लस, पोको, शाओमी और सैमसंग के दमदार फ़ीचर वाले स्मार्टफ़ोन इस हफ़्ते लॉन्च होने वाले हैं। वनप्लस जहां अपना एक और अफोर्डेबल OnePlus Nord 2 को लॉन्च करने वाली हैं। वहीं पोको भी Poco F3 GT स्मार्टफ़ोन को लॉन्च करेगा। इसके साथ ही शाओमी का सब-ब्रांड रेडमी Redmi Note 10T और सैमसंग Galaxy M21 2021 स्मार्टफ़ोन को लॉन्च करेंगे। यहां हम आपको इन चारों स्मार्टफोन्स की स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
OnePlus Nord 2

OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन भारत में 22 जुलाई को लॉन्च होना है। इसके साथ ही वनप्लस का यह स्मार्टफोन अमेजन प्राइम डे सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन में 6.43 इंच का AMOLED FHD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही वनप्लस का यह फोन MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा दिया जाएगा। OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन को भारत में क़रीब 30 हज़ार रुपये हो सकती है।
Poco F3 GT
Poco F3 GT स्मार्टफ़ोन भारत में 23 जुलाई को लॉन्च होना है। Poco F3 GT के बारे में कहा जा रहा है कि यह चीन में लॉन्च किए गेमिंग स्मार्टफ़ोन Redmi K40 Game Enhanced Edition का रिब्रांड वर्जन होगा। इस फोन में 6.67 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। Poco के इस फोन में 5065mAh की दमदार बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। POCO F3 GT को Mediatek Dimensity 1200 चिपसेट के साथ 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। पोको का यह फ़ोन भारत में 30 हज़ार रुपये की क़ीमत में पेश किया जाएगा।
Redmi Note 10T
Redmi Note 10T स्मार्टफ़ोन भारत में 20 जुलाई को लॉन्च होना है। Redmi Note 10T स्मार्टफ़ोन को 5G कनेक्टिविटी के साथ MediaTek Dimensity 700 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। यह रेडमी का पहला बजट 5G स्मार्टफ़ोन है। Xiaomi का अपकमिंग Redmi Note 10T मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि ये Redmi Note 10 5G और Poco M3 Pro 5G का रिब्रांड वर्जन है।Redmi Note 10T स्मार्टफोन में 6.5 इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले, 5000mAh की बैटरी और 22.5W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। रेडमी का यह फ़ोन भारत में 14,999 रुपये की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OPPO Reno 6Z स्मार्टफोन Dimensity 800U चिपसेट, 64MP ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च, जानें खूबियां
Samsung Galaxy M21 (2021)
Samsung Galaxy M21 (2021) स्मार्टफ़ोन भारत में 21 जुलाई को लॉन्च होना है। सैमसंग ने Galaxy M21 स्मार्टफ़ोन को पिछले साल मार्केट में पेश किया है। नए Galaxy M21 (2021) स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स सैमसंग के पिछले साल लॉन्च किए Galaxy M21 जैसे ही होंगे। इन दोनों स्मार्टफ़ोन अंतर सिर्फ़ ऑपरेटिंग सिस्टम का है। अपकमिंग गैलेक्सी एम 21 (2021) को Android 11 पर आधारित One UI 3.1 के साथ पेश किया जाएगा। Galaxy M21 फोन को 6000mAh की बैटरी, 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा, 6.4 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस स्मार्टफ़ोन को 13 हज़ार रुपये तक की क़ीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले डिजाइन हुआ रिवील, जानें खास बातें















