Realme GT Neo 3 का नया वेरिएंट भी हो सकता है लॉन्च, Realme China के वीपी ने दी जानकारी

Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट दिया जाएगा।

Join Us icon

रियलमी जल्द ही Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट लॉन्च कर सकता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। Realme चाइना के वीपी Xu Qi Chase ने यह जनकारी Webio पर शेयर की है। Realme पहले ही कंफर्म कर चुका है कि Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन को नए 150W UltraDart चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स शीट और ऑफिशियल टीज़र देखा गया है। Realme GT Neo 3 का डिज़ाइन भी सामने आया है। कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि Realme GT Neo 3 में MediaTek डाइमेंशन 8100 चिपसेट दिया जाएगा।

Realme GT Neo 3

Realme China के वीपी Xu Qi Chase ने Realme GT Neo 3 के नए वेरिएंट को टीज किया है। उन्होंने 80, 5000, 188 नंबर लिखते हुए पोस्ट शेयर किया है। बताया जा रहा है कि यह फोन 80W फास्ट चार्जिंग, 5000mAh बैटरी और 188g बॉडी वेट के साथ पेश किया जा सकता है। इससे पहले कंपनी ने कंफर्म किया था कि Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन 150W UltraDart चार्जिंग टेकनोलॉची के साथ पेश किया जाएगा। Realme GT Neo 3 के दो मॉडल में से एक 4,500mAh बैटरी और 150W चार्जिंग और दूसरा 5,000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। संभव है कि इस फोन का ग्लोबल वेरिएंट लो चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है।

Realme GT Neo 3 New variant enter with 80W fast charging and 5000mAh battery

Realme GT Neo 3 स्पेसिफिकेशन्स

Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन में 6.7-इंच का 10-bit AMOLED पैनल HDR10+ और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। रियलमी का यह फोन MediaTek Dimensity 8100 चिपसेट दिया जाएगा। Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन 12GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। यह फोन माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Redmi K50 सीरीज के साथ लॉन्च हो सकता है Redmi K40S स्मार्टफोन, Snapdragon 870 प्रोसेसर साथ मचाएगा धमाल

Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP अल्ट्रा लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर दिया जाएगा। Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन में 16MP सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। रियलमी का यह फोन Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : iQOO का धमाका : Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Z6 5G स्मार्टफोन, Xiaomi और Realme को मिलेगी टक्कर

लेटेस्ट वीडियो : Oppo Find X5 Pro गेमिंग टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here