जियो फाइबर को एयरटेल की टक्कर, कंपनी की डाटा लिमिट को 100 फीसदी तक बढ़ाया

Join Us icon

हाल ही में रिलायंस जियो ने अपनी अल्ट्रा इंटरनेट स्पीड वाली जियोफाइबर ​सर्विस का ट्रायल शुरू किया था, जियो की इस हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विस को जवाब देते हुए टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने भी अपने ब्रॉडबैंड सर्विसेज़ पर लुभावने प्लान्स जारी ​कर दिए हैं जिनमें 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त इंटरनेट डाटा दिया जा रहा है।

सैमसंग को पीछे छोड़ शाओमी का यह फोन बना नंबर 1 स्मार्टफोन

एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड प्लान्स में बड़ा फेरबदल किया है। अपने ग्राहकों को जोड़े रखने तथा नए कस्टमर्स को कंपनी से जोड़ने के इस प्रयास के सा​थ कंपनी द्वारा बदले गए प्लान्स कुछ इस तरह है :

courtesy-The Financial Express
courtesy-The Financial Express

प्लान 899
इस प्लान के तहत पहले जहां 30 जीबी हाई-स्पीड डाटा मिलता था, वहीं अब इसमें 60 जीबी डाटा दिया जा रहा है।

प्लान 1099
पहले इस प्लान में 50 जीबी डाटा मिलता था लेकिन नए स्कीम के तहत 90 जीबी डाटा ​दिया जा रहा है।

प्लान 1299
एयरटेल यूजर्स को अब इस प्लान में 125 जीबी डाटा प्राप्त हो रहा है जो पहले सिर्फ 75 जीबी था।

voda-airtel

प्लान 1499
कंपनी की ओर से पहले जहां 100 जीबी डाटा दिया जाता था उसे अब बढ़ाकर 160 जीबी कर दिया गया है।

प्लान 1799
एयरटेल की ओर से ब्रॉडबैंड सर्विस का यह सबसे मंहगा प्लान है जिसके तहत 220 जीबी डाटा दिया जा रहा है जो 100एमबीपीएस की स्पीड से कार्य करेगा।

देखना यह है कि एयरटेल द्वारा ब्रॉडबैंड ​सर्विसेज़ में किए गए बदलाव के बाद जियो फाइबर पर कैसा असर पड़ता है। सभी प्लान्स की जानकारी पाने या सर्विस चालू कराने के लिए (यहां​ क्लिक करें)