
JioPhone Next के इंडिया में लॉन्च होने से पहले भारतीय मोबाइल यूजर्स को बड़ी उम्मीद थी कि Reliance Jio द्वारा लाया जा रहा कम कीमत वाला 4जी स्मार्टफोन बेहद ही सस्ता और बेहतर स्पेसिफिकेशन्स वाला होगा। लेकिन इस फोन की महंगी कीमत और बंडल प्लान्स के चलते जियोफोन नेक्स्ट कम ही लोगों को रास आया। अब देश के सस्ते स्मार्टफोंस के बाजार में नोकिया ने भी एंट्री मारी है। HMD Global ने अपना नया मोबाइल फोन Nokia C01 Plus इंडिया में लॉन्च किया है जिसे सिर्फ 5,699 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Nokia C01 Plus प्राइस
नोकिया सी01 प्लस स्मार्टफोन इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करता है। ये दोनों वेरिएंट क्रमश: 6,299 रुपये और 6,799 रुपये प्राइस पर लॉन्च हुए हैं। वहीं Jio Exclusive offer के तहत Nokia C01 Plus को 600 रुपये के डिस्काउंट के साथ 5699 रुपये और 6199 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Nokia C01 Plus की स्पेसिफिकेशन्स
नोकिया सी01 प्लस को कंपनी की ओर से लो बजट मॉडल पर लॉन्च किया गया है। फोन डिसप्ले के दोनों साईड जहां नैरो बेजल्स दिए गए हैं वहीं उपर तथा नीचे की ओर चौड़ा बॉडी पार्ट मौजूद है। उपरी हिस्से पर जहां स्पीकर, सेल्फी कैमरा व सेंसर दिया गया है वहीं नीचे हिस्से पर Nokia लिखा है। यह स्मार्टफोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 295पीपीआई तथा 720 X 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन का विद्थ 71.8एमएम, डेफ्थ 9.3एमएम तथा वज़न 157 ग्राम है। यह भी पढ़ें : सिर्फ 7,999 रुपये में लॉन्च हुआ ये बेहद ही सस्ता फोन, इसमें है 5000mAh Battery और 64GB स्टोरेज
Nokia C01 Plus को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो Android 11 Go Edition पर काम करता है। ‘गो’ एडिशन होने के चलते फोन में गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड व इंस्टाल किया जा सकता है तो कम रैम व स्टोरेज का यूज़ करती है तथा बैटरी व इंटरनेट डाटा की खपत भी कम करती है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ Unisoc SC9863A चिपसेट दिया गया है। नोकिया का यह स्मार्टफोन 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 16 जीबी व 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए Nokia C01 Plus के बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 2 मेगापिक्सल का ही फ्रंट कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। 3.5एमएम जैक के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए नोकिया सी01 प्लस में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।





















