
Oppo ने कंफर्म किया है कि वह भारत में Oppo F21 Pro सीरीज को लॉन्च करेगा। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी भारत में Oppo F21 सीरीज को 12 अप्रैल को लॉन्च करेगी। ओप्पो भारत में इस सीरीज के दो स्मार्टफोन – Oppo F21 Pro 4G और Oppo F21 Pro 5G को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। इस स्मार्टफोन का 5G वेरिएंट Reno 7 4G का रिब्रांड वर्जन हो सकता है। ओप्पो ने कुछ दिनों पहले ही अपने अपकमिंग F सीरीज के स्मार्टफ़ोन का डिज़ाइन लीक किया था।
ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स भी ऑनलाइन लीक हो गई है। अब नई लीक रिपोर्ट में Oppo F21 Pro 4G और Oppo F21 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत लीक हो गई हैं। यहां हम आपको Oppo F21 Pro 4G और 5G वेरिएंट के रेट और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।
Oppo F21 Pro 4G और 5G स्मार्टफ़ोन के रेट
Oppo F21 Pro सीरीज के स्मार्टफोन भारत में 12 अप्रैल को लॉन्च होने हैं। Oppo F21 Pro 4G और इसका 5G वेरिएंट भारत में पेश किया जा सकता है। टिपस्टर सुधांशु अंबोर ने ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत शेयर की हैं। टिपस्टर का दावा है कि 4G वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 21,990 रुपये में लॉन्च हो सकता है। वहीं 5G वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ 25,990 रुपये में पेश किया जा सकता है।
Oppo F21 Pro सीरीज स्पेसिफिकेशन्स
OPPO F21 Pro 4G specs for India??
-6.43″, FHD+, 90Hz, AMOLED
-Snapdragon 680
-64MP + 2MP Microlens + 2MP Depth
-32MP IMX709
-4500mAh, 33W
-ColorOS 12.1, Android 12
-159.9 x 73.2 x 7.49/7.54 mm
-175 g
-Sunset Orange, Cosmic Black
-Fiberglass-Leather Design, Single Orbit Light— Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) March 30, 2022
Oppo F21 Pro सीरीज का डिस्प्ले
Oppo के दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.43-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। लीक रिपोर्ट्स की माने तो 4G वेरिएंट में 90Hz रिफ्रेश रेट और 5G वेरिएंट में 60Hz रिफ्रेश सेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। दोनों स्मार्टफोन में 4500 mAh की बैटरी होगी और यह 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेंगे।

Oppo F21 Pro सीरीज प्रोसेसर
Oppo F21 Pro 4G स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही Oppo F21 Pro 5G स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 695 SoC के साथ पेश किया जाएगा।
Oppo F21 Pro सीरीज कैमरा
Oppo F21 Pro सीरीज के दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा, जिसके साथ 2MP मैक्रो और 2MP डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन फ्रंट कैमरा की बात करें तो 5G वेरिएंट में 16MP का कैमरा और 4G वेरिएंट में 32MP Sony IMX709 सेंसर दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Motorola Moto G52 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

Oppo F21 Pro सीरीज सॉफ्टवेयर
Oppo F21 Pro 5G स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह फोन Android 11 पर आधारित ColorOS 12 पर रन करेगा। इसके साथ ही 4G वेरिएंट को लेकर कहा जा रहा है कि यह Android 12 पर आधारित ColorOS 12.1 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A73 स्मार्टफोन का भारत में ये होगी कीमत, 108MP कैमरा और Snapdragon 778G प्रोसेसर से है लैस









