RRR OTT पर इस दिन और यहां होगी रिलीज, डेट कर लें नोट

Join Us icon

RRR फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। बड़े पर्दा पर रिलीज हुई आरआरआर फिल्म (South Hindi Movie) को काफी पसंद किया जा रहा है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज होने के दूसरे हफ्ते में ही फिल्म सिनेमाघर में हाऊसफुल चल रही है। इस बड़े बजट और शानदार (South Movie) फिल्म को SS Rajamouli ने बनाया है, जिसमें जूनियर एनटीआर, रामचरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन हैं। हालांकि, जो लोग इसे सिनेमा के बड़े पर्दे पर नहीं देखने जा पा रहे हैं उनके लिए अब एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज (RRR OTT Release Date) होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों की ख्वाहिश जल्द ही पूरी होने वाली है। फिल्म को एक नहीं बल्कि दो OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। आइए आगे डेट और ओटीटी प्लेटफॉर्म के नाम आपको बताते हैं।

इस लेख में:

RRR OTT

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि ‘आरआरआर’ एक नहीं बल्कि दो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार RRR फिल्म रीजनल भाषाओं (तेलुगू, तमिल, मलयालम, और कन्नड़) में जी5 स्ट्रीम की जाएगी, हालांकि, ओटीटी पर इस फिल्म ते रिलीज होने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार थिएटर रिलीज के दो महीने के बाद फिल्म जी5 पर आएगी यानि कि फिल्म 25 मई को ओटीटी पर हिन्दी छोड़ सभी भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इसे भी पढ़ें: OTT पर जल्द आने वाली है ‘The Kashmir Files’, जानें कब और कहां देख पाएंगे

rrr-ott-date-time

RRR Hindi OTT

हालांकि हिन्दी के दर्शकों के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर है, आरआरआर 25 मई को ओटीटी पर हिन्दी में रिलीज होने में थोड़ा समय लेगी। खबर है कि आरआरआर हिन्दी को नेटफ्लिक्स (RRR On NetFlix) पर रिलीज किया जा सकता है। Netflix पर यह फिल्म 25 जून तक ओटीटी पर स्ट्रीम होगी।

RRR Collection

साउथ फिल्म ‘आरआरआर’ ने रिलीज होने के दूसरे मंगलवार यानी 12वें दिन करीब 14.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इस कमाई के बाद फिल्म ने अबतक सिर्फ भारत में ही अब 650 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसे भी पढ़ें: Pushpa की तरह फायर हैं OTT पर मौजूद ये 5 साउथ इंडियन फिल्में, अभी बना लें देखने का प्लान
लेटेस्ट वीडियो

इससे पहले सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड ‘बाहुबली 2’ के पास था। साथ ही आपको बता दें कि इंडिया नहीं इस फिल्म को विदेशों में भी रिलीज किया गया है। फिल्म कुल अब तक वर्ल्डवाइड 800 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here