6000mAh बैटरी वाले Realme Narzo 50A स्मार्टफोन में हुआ ब्लास्ट, रियलमी ने पल्ला झाड़ते हुए यूजर को बताया गलत

Realme Narzo 50A स्मार्टफोन में ब्लास्ट मामले में कंपनी का कहना है कि यूजर की गलती के चलते फोन में ब्लास्ट हुआ है।

Join Us icon

Realme Narzo 50A स्मार्टफ़ोन में ब्लास्ट की ख़बर सामने आ रही है। सोशल मीडिया साइट पर एक यूज़र ने दावा किया है कि बैग में रखा उसका फ़ोन अचानक ब्लास्ट कर गया। यूज़र ने ब्लास्ट हुए Realme फ़ोन की फ़ोटो भी शेयर की है। यूज़र ने पोस्ट में बताया कि उसके बैग में ऐसा कुछ नहीं था जिसमें ब्लास्ट हो। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद इस मामले में रियलमी का बयान भी सामने आया है।

Realme Narzo 50A स्मार्टफ़ोन में हुए ब्लास्ट मामले में कंपनी की ओर से आए बयान ने सभी को चौंका दिया है। फ़ोन ब्लास्ट पर रियलमी का कहना है कि यह ब्लास्ट यूज़र की गलती के कारण हुआ है। कंपनी का कहना है कि यह फ़ोन ब्लास्ट के लाखों में से एक चुनिंदा मामला है, जिसमें फ़ोन की बैटरी में ब्लास्ट नहीं हुआ है। फ़ोन के किसी और हिस्से में ब्लास्ट हुआ है। ऐसे में संभव है कि यूज़र कि किसी गलती के कारण ही इस फ़ोन में ब्लास्ट हुआ होगा।

Realme Narzo 50A स्मार्टफ़ोन में ब्लास्ट की यह घटना इंडोनेशिया में रिपोर्ट की गई है। इसके साथ ही कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने अपना फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन Realme GT Neo 3 स्मार्टफ़ोन को 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया है। कंपनी का दावा है कि रियलमी जीटी नियो 3 स्मार्टफ़ोन महज़ 5 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा।

Realme Narzo 50A

realme-narzo-50a

Realme Narzo 50A स्मार्टफ़ोन में 6.5-इंच HD+ डिसप्ले दिया गया है। रियलमी का यह फ़ोन MediaTek Helio G85 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। रियलमी नारजो 50ए स्मार्टफ़ोन में 6,000mAh की बैटरी और 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। रियलमी का यह फ़ोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर रन करता है। कैमरा की बात करें तो फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह भी पढ़ें : Infinix Note 12, Infinix Hot 12 और Infinix Smart 6 HD स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां

Realme Narko 50A स्मार्टफ़ोन में 50MP प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फ़ोन में प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP के दो कैमरा सेंसर मैक्रो और ब्लैक एंड व्हाइट पोर्टेंट लेंस दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ़ोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो फ़ोन में चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 4G वीओएलटीई, वाईफाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi Note 11 पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, दमदार परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन को अमेजन से सस्ते में खरीदने का मौका

लेटेस्ट वीडियो : Infinix Smart 6 पब्जी और बैटरी टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here