
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने अपनी Hot स्मार्टफोन सीरीज के तहत एक नए और सस्ते मोबाइल को पेश कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने फिलहाल थाईलैंड की टेक मार्केट में उतारा है। फोन को कंपनी की ओर से Infinix Hot 12 Play के नाम के साथ पेश किया गया है। वहीं, आपको याद दिला दें कि कुछ हफ्ते पहले कंपनी ने इसी सीरीज के तहत Hot 12 और Hot 12i पेश किए थे। अगर बात करें इनफिनिक्स हॉट 12 प्ले की तो यह दमदार फीचर्स के साथ लाया गया है। आइए आगे आपको Infinix Hot 12 Play के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के साथ ही कीमत के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
Infinix Hot 12 Play का प्राइस
इस सस्ते फोन की कीमत की बात करें तो Infinix Hot 12 Play को THB 3,999 (लगभग 8,890 रुपये) में लॉन्च किया गया है। वहीं, फोन को Racing Black, Legend White, Origin Blue और Lucky Green कलर ऑप्शन में उतारा गया है। फिलहाल थाईलैंड से बाहर किस देश में इस फोन को पेश किया जाएगा इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसे भी पढ़ें: Infinix Note 12, Infinix Hot 12 और Infinix Smart 6 HD स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां

Infinix Hot 12 Play की स्पेसिफिकेशन
अगर बात करें इनफिनिक्स हॉट 12 प्ले की स्पेसिफिकेशन की तो इसमें 6.82 इंच IPS TFT HD+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका सक्रीन रिजोल्यूशन 720×1612 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। वहीं, इस फोन को जान देने के लिए फोन में Helio G35 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा स्टोरेज के तौर पर इस स्मार्टफोन में 6GB RAM और 5GB एक्सटेंडिड RAM दी गई है। यानी फोन में कुल 11जीबी की रैम मिलेगी। वहीं, फोन में 128GB इन बिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में f/1.8 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और दूसरा AI लैंस दिया गया है, जिसके साथ क्वाड LED फ्लैश यूनिट है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 8999 रुपये में लॉन्च हुआ 4GB RAM और 5,000mAh battery वाला सस्ता Infinix HOT 11 2022 स्मार्टफोन
लेटेस्ट वीडियो
बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग से सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। साथ ही फोन Android 12 पर बेस्ड XOS 1.6 UI पर काम करता है।












