OTT के ‘बेताज बादशाह’ हैं ये एक्टर, अपनी दमदार एक्टिंग से मचा रखा है भौकाल

Join Us icon

डिजिटल प्लेटफॉर्म (OTT) के आने से ऐसे कई कलाकारों को नई पहचान मिली है जो काफी समय से बॉलिवुड में अपनी जगह बनाने की कोशिश में लगे हुए थे। वहीं, दर्शकों की बढ़ती ओटीटी पर दिलचस्पी के कारण कई सितारे ऐसे भी हैं जो इस प्लेटफॉर्म पर बखूबी उभरकर सामने आए हैं। आज के समय में OTT प्लेटफॉर्म जैसे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, ZEE5, सोनी लिव, वूट और MX प्लेयर पर आने वाली ओरिजनल फिल्में व वेब सीरीज की लोकप्रियता के कारण कुछ एक्टर्स तो रातों रात एक बड़ा स्टार भी बन चुके। इसी को देखते हुए आज हम आपने इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे ही एक्टर के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो आज ओटीटी के बादशाह बने हुए हैं।

Best Actor On OTT

  1. Pratik Gandhi
  2. Jaideep Ahlawat
  3. Abhishek Banerjee
  4. Amit Sadh
  5. Mohit Raina
  6. Divyenndu
  7. Jeetu Bhaiya
  8. Amit Sial
  9. Naveen Kasturia
  10. Sunny Hinduja
  11. Vikrant Massey

Pratik Gandhi

pratik-gandhi

OTT Star Pratik Gandhi को आज भला कौन नहीं जानता। Scam 1992 नाम की वेब सीरीज में नजर आये गुजराती अभिनेता प्रतीक आज ओटीटी का एक बड़ा चेहरा बन चुके हैं। लेकिन, इस वेब सीरीज से पहले शायद ही उन्हें कोई जानता था। लेकिन, आज बॉलीवुड के बड़े-बड़े एक्टर भी उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नजर आते हैं। प्रतीक गांधी को हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई वेब सीरीज The Great Indian Murder में देखा गया था।

Jaideep Ahlawat

jaideep-ahlawat

Jaideep Ahlawat काफी समय से बॉलीवुड में फिल्में कर रहे हैं लेकिन, उन्हें जो लोकप्रियता अमेजन प्राइम वीडियो पर आई ‘पाताल लोक’ से मिली वह अभी तक किसी फिल्म से नहीं मिली थी। Paatal Lok में उनके हाथी राम चौधरी के किरदार ने हर किसी को अपना फैन बना लिया था। वहीं, अब जल्द ही वह Paatal Lok के सीजन 2 में नजर आने वाले हैं। वहीं, हाल ही में ZEE5 पर आई Bloody Brothers सीरीज में Jaideep दिखाई दिए थे।

Abhishek Banerjee

abhishek-banerjee-actor

अगर आपने क्राइम-थ्रिलर सीरीज ‘पाताल लोक’ (Paatal Lok) देखी है तो हतोड़ा त्यागी तो याद होगा ही। हथोड़ा त्यागी का किरदार निभाने वाले मल्टी टैलेंटेड एक्टर का असली नाम अभिषेक बनर्जी है जो काफी समय से इस इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। अभिषेक ने अभी तक कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन, असली पहचान उन्हें मिर्जापुर सीरीज और पाताल लोक से मिली। पाताल लोक से पहले वह मिर्जापुर सीरीज में दिखाई दिए थे।

Amit Sadh

amit-sadh

फिल्म काय पो चे से फेमस हुए अभिनेता अमित साध को असली पहचान प्राइम वीडियो की सीरीज ‘ब्रीद’ से मिली। आज वह ओटीटी की दुनिया के बड़े एक्टर में से एक हैं। अपनी हर सीरीज में पहले से बेहतर एक्टिंग कर अमित ओटीटी के किंग बने हुए हैं। अब तक अमित ओटीटी जगत में आ चुकी ऑपरेशन परिंदे, अवरोध और ब्रीद जैसी सीरीज से अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। इस समय अमित साध के पास ओटीटी के बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिसमें वो आने वाले समय में दिखाई देंगे।

Mohit Raina

mohit-raina

“देवो के देव महादेव” से टेलीविजन जगत में अपनी एक्टिंग का प्रदर्शन करने वाले मोहित रैना को आज हर कोई जानता है। टीवी के बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया लेकिन, ओटीटी ने जो पहचान उन्हें दी वह किसी और ने नहीं दी। ओटीटी पर आई सीरीज में उन्होंने अपनी एक्टिंग से यह दिखा दिया कि बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के भी वह कई एक्टर्स से आगे हैं। अमेजन प्राइम पर आई ‘Mumbai Diaries’ के साथ ही एमएक्स प्लेयर आई ‘भौकाल’ में उनकी एक्टिंग देखने लायक है।

Divyenndu

divyenndu

बॉलीवुड की फिल्म प्यार का पंचनामा में लिक्विड का किरदार निभाने वाले Divyenndu को असली पहचान अमेजन प्राइम की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से मिली। सीरीज में उनके द्वारा निभाया गए मुन्ना भैया के किरदार ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था। इस सीरीज ने उनको देश के कोने कोने तक लोकप्रिय कलाकार और स्टार की तरह पहचान दिला दी है। मिर्जापुर से पहले भी वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं लेकिन, अब उनकी पहचान ओटीटी के बड़े कलाकारों के रूप में होती है।

Jeetu Bhaiya

jeetu-bhaiya-kota-factory

जीतू भैया उर्फ जितेंद्र कुमार आज एक जाना माना नाम और चेहरा है। IIT की पढ़ाई करने के बाद एक्टिंग में अपना करियर शुरू करने वाले जीतू भैया को ओटीटी का शाहरुख खान भी कहा जाता है। वेब सीरीज: TVF Pitchers से अपना नाम कमाने वाले जितेंद्र कुमार की हर सीरीज में उनकी दमदार एक्टिंग देखने को मिली है। वहीं, ओटीटी के साथ ही वह अब बॉलिवुड फिल्मों में भी दिखाई देने लगे हैं। शुभ मंगल अधिक सावधान में वह दिखाई दिए थे। फिलहाल 20 मई को वह पंचायत सीजन 2 में दिखाई देने वाले हैं।

Amit Sial

amit-sial

सुपरहिट वेब सीरीज मिर्जापुर में इंस्पेक्टर का किरदार निभाकर चर्चा में आए एक्टर अमित सियाल खुद कबूल कर चुके हैं कि ओटीटी ने मेरे उनके करियर को बचाया है। अमित ने अभी तक कई सुपर हिट सीरीज में काम किया है, जिसमें Inside Edge, Jamtara, A Simple Murder और Maharani शामिल हैं।

Naveen Kasturia

naveen-kasturia

जी हां इस लिस्ट में नवीन कस्तूरिया का नाम भी शामिल करना बनता है। टीवीएफ ‘ऐस्पायरेंट्स’ वेब सीरीज के अलावा कई सीरीज में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके नवीन आज वेब सीरीज का जाना-माना नाम है। नवीन काफी समय से एक्टिंग की दुनिया में हैं और साथ ही थियेटर भी करते हैं।

Sunny Hinduja

sunny-hinduja-actor

टीवीएफ ‘ऐस्पायरेंट्स’, भौकाल और The Family Man जैसी सीरीज में दिखाई दिए Sunny Hinduja भी आज ओटीटी का एक जाना-माना नाम हैं। इन सीरीज में सीरीज में उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से सभी का ध्यान आकर्षित किया था।

Vikrant Massey

vikrant-massey-ott

विक्रांत मैसी को अब तक हम ‘मिर्जापुर’, ‘क्रिमिनल जस्टिस’ और लव होस्ट डेज जैसी वेब सीरीज में देख चुके हैं। वहीं, विक्रांत बॉलिवुड में भी कई शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं। यह एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में अलग जगह बना रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here