Ashram 3: बाबा निराला संग रोमांस करती दिखाई देंगी Esha Gupta और इनके भी किरदार हैं दमदार

Join Us icon

बॉबी देओल (Bobby Deol) की पॉपुलर वेब सीरिज ‘आश्रम’ के दो सीजन के बाद अब इसका तीसरा सीजन (Ashram 3) रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रह लोग अगले महीने 3 जून को MX Player पर इस सीरीज को देख पाएंगे। वहीं, इस सीरीज का (Ashram 3 Trailer) भी रिलीज हो गया है, जिसमें एक बार फिर से ‘बाबा निराला’ बने बॉबी देओल का ‘बदनाम दरबार’ लगता दिखाई दिया। वहीं, पिछले सीजन में ग्लेमर अवतार में दिखाई दीं Tridha Choudhury के अलावा इस बार Bollywood Actress Esha Gupta को बोल्ड अंदाज देखने को मिलेगा। वहीं, इन दोनों के अलावा इस बार सीरीज में कई शानदार किरदार जान फूंकेंगे।

Ashram 3 Cast

बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड वेब सीरिज Ashram 3 के सभी एपिसोड्स को साथ में एक ही दिन (Ashram 3 Release Date) रिलीज किया जाएगा। बॉबी देओल और ईशा गुप्ता के अलावा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इस सीरिज में अदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, त्रिधा चौधरी, अध्ययन सुमन, सचिन श्रॉफ सहित कई सितारे महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगे। ‘आश्रम 3’ को प्रकाश झा ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है।

aashram-3-trailer-cast

Ashram 3 Trailer

इस बार ईशा गुप्ता (Esha Gupta) भी इस सीरीज में दिखाई देंगी। सीजन 3 में बाबा निराला की नई करतूतों का काला सच सामने आएगा या नहीं यह अभी ट्रेलर में नहीं दिखाया गया है। लेकिन, ट्रेलर से साफ है कि इस बार भी इस सीरीज में कई शानदार ट्विस्ट्स और सरप्राइज होंगे। इस बार भी बॉबी देओल (Bobby Deol) की यह सीरीज अंधभक्ति, राजनीति, रेप और ड्रग्स के इर्द गिर्द घूमती नजर आ रही है।

Ashram 3

इस वेब सीरीज में बॉबी देओल (Bobby Deol) ने बाबा निराला का किरदार निभाया था, जिसकी बदौलत एक बार फिर वह लोगों के दिलों में राज करने लगे हैं। काफी समय बाद फिर से उनकी एक्टिंग में वापसी को लेकर उनके फैन काफी खुश हैं। इस वेब सीरीज की कहानी में ड्रग्स, दुष्कर्म और राजनीति के इर्द गिर्द घूमती है। इस वेब सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है।

लेटेस्ट वीडियो

Ashram वेब सीरीज के पहले और दूसरे सीजन में दर्शकों ने देखा कि पम्पी और उसके परिवार बाबा के चुंगल में फंस जाता है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आश्रम वेब सीरीज का तीसरा पार्ट किस कहानी को ओर मोड़ लेता है। इस बार सीरीज में कई नए किरदार भी दिखाई देने वाले हैं। जैसा कि आपको बताया कि इस फेमस वेब सीरीज़ में एक काल्पनिक बाबा की कहानी दिखाई जा रही है। हालांकि अब दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है ‘बाबा निराला’ के पर्दाफाश कैसे और कब होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here