Shahid Kapoor की Jersey थिएटर के बाद 20 मई को इस OTT पर होगी स्ट्रीम, बना लें देखने का प्लान

Join Us icon

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की ‘जर्सी’ 22 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद अब OTT प्लेटफॉर्म (Jersey OTT release date) पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आपको जानकारी हैरानी होगी कि थिएटर रिलीज के एक महीने के अंदर ही इस फिल्म को OTT पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर (Cricketer Movie) की भूमिका में हैं, जिसकी निजी जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। शाहिद की पिछली फिल्म ‘कबीर सिंह’ के ब्लॉकबस्टर होने के बाद दर्शकों को यह फिल्म भी पसंद आई लेकिन, कबीर सिंह जैसा प्यार इस फिल्म को नहीं मिल सका, जिसका कारण थिएटर पर उसी समय रिलीज हुई KGF 2 को बताया गया। लेकिन, अगर आप शाहिद के फैन हैं और इस फिल्म को घर पर आराम से देखना चाहते हैं तो 20 मई को फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है।

जर्सी इस ओटीटी पर होगी रिलीज

ये फिल्म साउथ की हिट मूवी जर्सी की रीमेक है। जर्सी के हिंदी रीमेक में शाहिद कपूर के साथ पंकज कपूर और मृणाल ठाकुर अहम रोल में हैं। अगर आप अपना वीकएंड शानदार बनाना चाहते हैं तो Netflix पर यह फिल्म 20 मई को स्ट्रीम होगी। Netflix ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात की जानकारी शेयर की है। इसे भी पढ़ें: जून में इस दिन खुलेगा ‘बाबा निराला’ का दरबार, ‘आश्रम 3’ का ट्रेलर और रिलीज डेट का हुआ ऐलान

जर्सी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आपको याद दिला दें कि शाहिद कपूर स्टारर फिल्म जर्सी की शुरुआत काफी ठंडी हुई। पहले दिन फिल्म ने सिर्फ 4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई ने हल्की रफ्तार पकड़ी थी। हालांकि फिल्म ने म्यूजिक, डिजिटल और सैटलाइट राइट्स के जरिए अपनी लागत पहले ही निकाल ली थी तो इस पर ज्यादा कमाई का दबाव भी नहीं था। इसे भी पढ़ें: Photos: फुलेरा ‘पंचायत’ सचिव की फिर होगी टेंशन टाइट? शानदार वेब सीरीज के सीजन-2 का ट्रेलर हुआ रिलीज

लेटेस्ट वीडियो

याद दिला दें कि बता दें कि साल 2019 में आई शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने 275 करोड़ से भी ज्यादा कलेक्शन किया था। लेकिन, जिसने भी शाहिद की फिल्मको थिएटर में देखा वह शाहिद की एक्टिंग को लेकर काफी तारीफ करते नजर आए।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here