
Apple के नई iPhone सीरीज का सभी को इंतजार रहता है। खबरों की माने तो iPhone 14 लाइनअप इस साल 13 सितंबर को लॉन्च किए जाएंगे। iPhone के नए मॉडल के साथ-साथ AirPods Pro 2 और तीन Apple Watch भी पेश किए जाने की खबर है। टिपस्टर का यह भी कहना है कि फिलहाल यह साफ नहीं है कि Apple का यह इवेंट ऑफलाइन आयोजित किया जाएगा या फिर ऑनलाइन। इसके साथ ही ऐप्पल 6 जून को वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेस (WWDC) को भी होस्ट करने वाला है।
टिपस्टर LeaksApplePro ने iDrop News के हवाले से जानकारी दी है कि ऐप्पल इस साल नए iPhone मॉडल 13 सितंबर को लॉन्च करेगा। उनका कहना है कि यह इवेंट ऑनलाइन होगा या ऑफलाइन से उस दौरान जैसी स्थिति होंगी, तभी तय किया जाएगा। इस इवेंट के दौरान कंपनी iPhone 14 लाइनअप के साथ-साथ नए वायरलेस इयरपॉड AirPods Pro 2 और तीन स्मार्टवॉच लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है।
iPhone 14 लाइनअप
रिपोर्ट्स पर विश्वास करें तो iPhone 14 लाइनअप से सितंबर में पर्दा उठ जाएगा। कुछ दिनों पहले iPhone 14 का डिजाइन लीक सामने आया था, जिससे पता चलता है कि यह काफी हद तक iPhone 13 है। कुछ लीक रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि iPhone 14 लाइनअप में इस बार मिनी मॉडल नहीं होगा। iPhone 14 और iPhone 14 Max को लेकर बताया जा रहा है कि इनमें क्रमश: 6.1 इंच और 6.7-इंच का स्क्रीन दिया जा सकता है।

अपकमिंग iPhone 14 सीरीज के बारे में बताया जा रहा है कि इनमें पंच होल डिस्प्ले दी जा सकती है। iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि ये Apple A16 SoC पर रन करेंगे। संभव है कि इस बार इन्हें Apple A16 Pro SoC नाम दिया जा सकता है। इसके साथ ही iPhone 14 Pro सीरीज में 48-MP प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।
iPhone 14 लाइनअप की क़ीमत
iPhone 14 Max की कीमत को लेकर बताया जा रहा है कि यह 899 डॉलर (करीब 69,600 रुपये) और iPhone 14 को 799 डॉलर (करीब 62,000रुपये) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों मॉडल 128GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। इससे पहले एक लीक रिपोर्ट में बताया जा रहा था iPhone 14 Pro की कीमत iPhone 13 Pro से 100 डॉलर (करीब 7,400 रुपये) ज्यादा हो सकती है। लीक रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि iPhone 14 Pro को 1,099 डॉलर (करीब 85,200 रुपये) और iPhone 14 Pro Max को 1,199 डॉलर (करीब 93,000 रुपये) की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।
AirPods Pro 2

AirPods Pro 2 को लेकर खबर है कि ये सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। AirPods Pro 2 को नए codec, स्टेमलेस डिजाइन और नॉइस कैंसिलेशन फीचर के साथ पेश किया जा सकता है। ऐप्पल के अपकमिंग इयरबड्स USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ पेश किये जा सकते हैं। क़ीमत की बात करें तो यह 299 डॉलर (करीब 23,200 रुपये) में पेश किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 48MP ट्रिपल रियर कैमरा Dimensity 920 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल Realme Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेश्न
Apple Watch 8, Watch SE, Watch Extreme Edition
ऐप्पल इस साल Apple Watch के तीन नए मॉडल Apple Watch Series 8, Watch SE, और Watch Extreme Edition को लॉन्च कर सकता है। ऐप्पल का कहना है कि तीनों वॉच स्पेसिफिकेशन्स के मामले में एक दूसरे अलग होंगे। Apple Watch Extreme Edition सबसे प्रीमियम होगा, जिसकी शुरुआती कीमत 399 डॉलर (करीब 31,000 रुपये) हो सकती है। यह भी पढ़ें : 48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्ज के साथ सस्ता Realme Narzo 50 5G लॉन्च, Samsung और Xiaomi की मार्केट होगी खराब!



















