‘ट्रांसजेंडर’ बने राजपाल यादव, Ardh Trailer में सामने आई सच्चाई

Join Us icon

OTT प्लेटफॉर्म पर आने वाली फिल्म Ardh का trailer रिलीज हो गया है, जिसमें Rajpal Yadav, Rubina Dilaik और Hiten Tejwani मुख्य भुमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के साथ ही Bigg Boss 14 winner Rubina Dilaik फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रही हैं। वहीं, अब तक सबको हंसाने वाले Rajpal Yadav फिल्म Ardh में बिल्कुल अलग ही किरदार में दिखाई देंगे। दरअसल, Ardh में वह एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा रहे हैं जो गुजर-बसर करने के लिए सड़कों पर ट्रांसजेंडर बन भीख मांगता है। इसके अलावा राजपाल यादव कि फिल्म bhool bhulaiyaa 2 बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है, जिसमें वह एक कॉमिक किरदार में हैं।

Ardh Trailer

फिल्म का ट्रेलर बुधवार को रिलीज किया गया था। ट्रेलर के आधार पर देखा जाए तो यह कहानी सपनों के शहर मुंबई से की है। जहां, शिवा (राजपाल यादव) अपना घर चलाने और अपनी एक्टिंग के जुनून को पूरा करने के लिए अपनी पत्नी की मदद से ट्रांसजेंडर होने का दिखावा करता है। ट्रांसजेंडर बन वह खुद का नाम पार्वती बताता है। साथ ही वह एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए फिल्मी जगत की दिग्गज हस्तियों के यहां चक्कर लगाता दिखाई देता है। इसे भी पढ़ें: रिलीज हुई भोजपुरी स्टार Pawan Singh की Web Series प्रपंच, जानें कहां देख पाएंगे ये ऐक्शन थ्रिलर सीरीज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के बारे में बात करते हुए राजपाल यादव ने बताया कि ‘अर्ध’ उन लोगों की कहानी है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे देश में ऐसे लाखों शिव (राजपाल यादव) और पार्वती (Rubina Dilaik ) हैं जो अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं और यह उनकी कहानी है।

ardh-movie-zee5-10-june

Zee5 पर होगी रिलीज

पलाश मुच्छल द्वारा निर्देशित फिल्म अर्ध को 10 जून को जी5 पर एवीओडी (विज्ञापन-आधारित वीडियो ऑन डिमांड) प्रारूप के तहत स्ट्रीम किया जाएगा। यानी यह सीधा ओटीटी पर रिलीज होने वाली Rubina की पहली फिल्म है। इसमें Rajpal Yadav, Rubina Dilaik और Hiten Tejwani  के अलावा कुलभूषण खरबंदा भी हैं।इसे भी पढ़ें: Ashram 3 की शूटिंग के दौरान हुआ था जमकर बवाल, वैनिटी वैन में छिपे रहे थे बाबा निराला

लेटेस्ट वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की कहानी के बारे में और जानकारी देते हुए फिल्म के निर्देशक पलाश का कहना है कि ‘अर्ध’ मुंबई के लगभग हर सपने देखने वालों की कहानी है और हमने फिल्म को वास्तविकता के करीब रखने की कोशिश की है। फिल्म की कहानी से बहुत सारे लोग अपने आपको जुड़ा महसूस करेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here