Bhool Bhulaiyaa 2 जैसी हैं ये कॉमेडी हॉरर फिल्में, डराने के साथ-साथ खूब हंसाएंगी

Join Us icon

हॉरर कॉमेडी फिल्म Bhool Bhulaiyaa 2 बड़े पर्दे पर आखिरकार रिलीज हो गई है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। अगर आपको भी हॉरर कॉमेडी फिल्मों (Horror Comedy Movies) का शौक है तो आप ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2 Release Date) की जैसी ही फिल्में घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। आइए जानते हैं कि भूल भुलैया 2 से पहले कौन सी हॉरर कॉमेडी फिल्में आईं थीं, जिन्हें आप घर बैठे मजे से इस Weekend देख सकते हैं।

Best Horror Comedy Movies

  • Stree
  • Bhool Bhulaiyaa
  • Go Goa Gone
  • Golmaal Again
  • Laxmi

1. Stree

stree

अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की यह फिल्म चंदेरी शहर पर आधारित है जहां पुरुष एक सनकी महिला आत्मा के डर में रहते हैं, जो उनका नाम पुकारती है और रात में अकेले होने पर उनका अपहरण कर लेती है। बचने का एक ही उपाय है कि घर के अंदर रहकर अपने घर की दीवारों पर ‘ओ स्त्री कल आना’ लिख दें। हालांकि, दर्जी विक्की (राजकुमार राव) अपने दोस्तों और एक रहस्यमय महिला (श्रद्धा कपूर) की मदद से सच्चाई का पता लगाने का फैसला करता है।

2. Bhool Bhulaiyaa

bhool-bhulaiyaa-movie

Bhool Bhulaiyaa 2साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘भूल भुलैया’ का ही दूसरा पार्ट है। साल 2017 में आई इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को लोगों को खूब प्यार मिला था। अक्षय कुमार की कॉमेडी और विद्दया बालन का डराने के अंदाज के कारण इस फिल्म को फैंस का तगड़ा रिस्पॉन्स मिला था। इस समय IMDb पर फिल्म को 7.3 रेटिंग मिली हुई है। फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

3. Go Goa Gone

go-goa-gone-movie

यह एक मजेदार फिल्म है, जिसमें थोड़ा फील हॉलीवुड वाला भी मिलता है। साल 2013 में आई फिल्म ‘गो गोआ गोन’ के कुछ गाने और डायलॉग तो लोगों की जुबान पर अभी भी मौजूद हैं।फिल्म अमेजन प्राइम और ZEE5 पर उपलब्ध है। इस फिल्म में खतरनाक जॉम्बी जहां डराते हैं तो वहीं, फिल्म में मौजूद कुणाल खेमू हंसाने का काम भी करते हैं।

4. Golmaal Again

golmaal-again-movie

हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में रोहित शेट्टी की Golmaal सीरीज की Golmaal Again भी मौजूद है। यह गोलमाल फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म थी। फिल्म में गोपाल (अजय देवगन) को भूतों से इतना डर लगता है कि वह शाम ढले घर से भी नहीं निकलता। वहीं, माधव (अरशद), लक्ष्मण (कुणाल) और लकी (तुषार) इसका फायदा बार-बार उठाते हैं। कौन भूत है, क्यों भूत बना और क्या चाहता है इसके लिए आप इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

5. Laxmi

laxmi-movie

यह फिल्म तमिल मूवी ‘कंचना’ की हिंदी रीमेक है। Laxmi में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी मुख्य भुमिका में हैं। इस फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। अगर आप अक्षय के फैन हैं और हॉरर कॉमेडी फिल्म देखना चाहते हैं तो यह फिल्म आपको पसंद आएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here