
5G बेशक कितना ही करीब हो लेकिन आज भी इंडिया के हजारों मोबाइल यूजर KeyPad phone चलाना पसंद करते हैं। गांव देहात में बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें इंटरनेट चलाने की जरूरत नहीं होती है बल्कि उनके फोन का यूज़ सिर्फ कॉल रिसीव करने तथा मिलाने तक ही सीमित रहता है। इसी तरह खेती व मेहनत मजदूरी का काम करने वालों के लिए टच स्क्रीन मोबाइल चलाना परेशानी भरा हो जाता है और ये लोग कीपैड वाले मोबाइल फोन को ही आसानी से यूज़ कर पाते हैं। ऐसे ही मोबाइल यूजर्स के लिए हमनें मार्केट में मौजूद बेस्ट 10 KeyPad Mobile Phones की लिस्ट तैयार की है जो बेहद ही कम कीमत पर बेहतरीन फीचर्स, मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी तथा लंबा बैटरी बैकअप देते हैं। आगे बताए गए सभी मोबाइल फोंस का प्राइस 2,000 रुपये से कम हैं तथा इन मोबाइल फोंस को आपके नजदीकी रिटेल स्टोर यानि मोबाइल की दुकान से भी खरीदा जा सकता है।
1. Jio Phone
सस्ते कीपैड मोबाइल फोंस की बात आती है तो सबसे उपर रिलायंस जियो के JioPhone का ही नाम आता है। यह देश का पहला 4G Feature Phone बनकर लॉन्च हुआ था। कंपनी ने इस फोन को 0 रुपये की कीमत के साथ मुफ्त में बेचा था, जिसे खरीदने पर सिर्फ 1,500 रुपये की सिक्योरिटी मनी जमा करानी थी। जियो फोन लॉन्च होने के बाद इस फोन को खरीदने के लिए स्टोर्स पर लंबी-लंबी लाईनें लगी थी। यह फोन अभी भी मोबाइल शॉप और शॉपिंग साइट्स से खरीदा जा सकता है।

JioPhone की सबसे बड़ी खूबी यही है कि इस फोन में इंटरनेट चलाया जा सकता है और VoLTE कॉलिंग भी की जा सकती है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 2.4 इंच टीएफटी डिसप्ले दी गई है। डुअल कोर प्रोसेसर के साथ यह फोन Spreadtrum SC9820A5 चिपसेट पर रन करता है। मोबाइल में 512एमबी रैम मौजूद है तथा साथ ही मैमोरी कार्ड भी लगाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए जियोफोन में 2एमपी रियर और 0.3एमपी सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह जियो फोन 2,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें : ये हैं भारत के सबसे सस्ते 4G Smartphones, प्राइस 4500 रुपये से भी कम! देखें पूरी लिस्ट
2. Lava A1
कीपैड वाले मोबाइल फोंस में लावा का नाम भी उपर आता है। इस कंपनी का लावा ए1 मोबाइल सिर्फ 1,199 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है जिसे White Grey और Light Blue कलर में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 128 x 160 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 1.8 इंच की क्यूक्यूवीजीए डिसप्ले दी गई है।

यह लावा मोबाइल 800एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है तथा फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल के बैक पैनल पर वीजीए कैमरा भी दिया गया है। लंबे बैकअप के लिए इसे सुपर बैटरी मोड से लैस किया गया है। इस कीपैड फोन में वायरलेस एफएम और आटो कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। मजे की बात है कि यह लावा फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।
3. Nokia 105 SS 2021
कीपैड वाला नोकिया मोबाइल फोन सिर्फ 1,200 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है जिसे शॉपिंग साइट्स और मोबाइल शॉप्स से खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल फोन 4एमबी रैम मैमोरी के साथ 4एमबी की ही इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा प्रोसेसिंग के लिए इसमें नोकिया सीरीज़30+ यूआई का सपोर्ट दिया गया है।

Nokia 105 SS 2021 में 1.77 इंच की QQVGA डिसप्ले दी गई है तथा यह ब्लू और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। इस फोन का डायमेंशन 49.2x119x14.4एमएम और वज़न 165ग्राम है। पावर बैकअप के लिए इस कीपैड मोबाइल फोन में 8,00एमएएच की बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्ज में 26 दिन तक का स्टैडबॉय टाईम देने का दावा करती है। यह नोकिया फोन एलईडी टॉर्च लाइट के साथ मनोरंजन के लिए गेम्स और एफएम रेडियो भी सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें : Mobile Internet क्यों है इंडिया में इतना स्लो, क्या आप भी हैं धीमे इंटरनेट से परेशान?
4. DIZO Star 300
यह कीपैड वाला मोबाइल फोन भी पिछले साल ही भारतीय बाजार में आया था जिसे महज़ 1,299 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस फोन में में 160 x 120 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 1.77 इंच की स्क्रीन दी गई है। यह फीचर फोन 32एमबी रैम मैमोरी के साथ 32एमबी की ही स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा साथ ही फोन मैमोरी को कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

DIZO Star 300 में फोटोग्राफी के लिए 0.3एमपी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो एलईडी फ्लैश के साथ मिलकर काम करता है। यह मोबाइल फोन SC6531E प्रोसेसर पर काम करता है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 2,550एमएएच की बैटरी दी गई है। इस कीपैड वाले फोन में दो सिम कार्ड स्लॉट और ब्लूटूथ भी दी गई है तथा इसमें 8 स्थानीय भाषाओं में काम किया जा सकता है। मार्केट में यह मोबाइल Black, Blue और Green कलर में खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें : Second Hand Mobile खरीदने से पहले ये 5 बातें ध्यान में रखना है जरूरी
5. Motorola A10
मोटोरोला ए10 इस वक्त शॉपिंग साइट अमेज़न पर 1349 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है जिसे Rose Gold कलर में खरीदा जा सकता है। यह कीपैड मोबाइल फोन मीडियाटेक प्रोसेसर पर काम करता है जिसमें फोन मैमोरी को 32 जीबी तक एक्सपेंड किया जा सकता है। लंबे समय तक फोन को चलाने के लिए इसमें 1,750एमएएच बैटरी दी गई है जो माइक्रो यूएसबी चार्जर सपोर्ट करती है।

Motorola A10 कंपनी की ओर से 2 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी पर बेचा जा रहा है जो फायदे का सौदा है। यह मोबाइल फोन वायरलेस एफएम रेडियो के साथ ही डुअल सिम जैसे फीचर्स से लैस है। फोन का यूज़ आसान करने के लिए इसमें टेक्स्ट साईज़ को आसानी से बढ़ाया जा सकता है। वहीं यह मोटोरोला मोबाइल 6 भारतीय भाषाएं भी सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें : ये हैं इंडिया के 10 सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन्स, प्राइस 14,999 रुपये से शुरू
6. Nokia 105
नोकिया 105 सिंगल सिम मॉडल अमेज़न पर ही 1,349 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल फोन Series 30+ OS पर काम करता है। इस फोन में 240 x 320 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 1.8 इंच की कलर डिसप्ले दी गई है तथा फोन की बॉडी पॉलीकार्बोनेट फ्रेम पर बनी है। यह नोकिया मोबाइल 2,000 कॉनेक्ट और 500 एसएमएस स्टोर करने की क्षमता रखता है। बता दें कि इस फोन में आपको कंपनी का पुराना और प्रसिद्ध ‘स्नैक गेम’ भी मिलेगा।

नोकिया का यह कीपैड वाला मोबाइल फोन एफएम रेडियो और फ्लैश लाईट के फीचर्स से लैस है। वहीं पावर बैकअप के लिए नोकिया 105 में 800एमएएच की बैटरी दी गई है। बता दें कि इस नोकिया फोन को blue, Pink और Black कलर में खरीदा जा सकता है। बता दें इस कीपैड फोन का डायमेंशन 14.2 x 49.2 x 119सीएम और वज़न 74.04ग्राम है।
यह भी पढ़ें : 10 Xiaomi Smartphone जो इस साल होंगे इंडिया में लॉन्च, ये बनेंगे हर बजट के बेस्ट ऑप्शन
7. itel Power410
जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह आईटेल का यह कीपैड वाला मोबाइल फोन बड़े और तगड़े पावर बैकअप के साथ आता है। इस आईटेल मोबाइल में 2,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो 60 दिनों तक यानी 2 महीने तक फोन को चालू रख सकती है। यह मोबाइल फोन सिर्फ 1,399 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

आईटेल पावर410 में 3.5एमएम जैक भी मौजूद है तथा फोन के बैक पैनल पर वीजीए रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन का डायमेंशन 12.4 x 5.4 x 1.4सीएम और वज़न 111 ग्राम है। इस फोन का स्क्रीन साईज़ 2.4 इंच का है तथा एमपी3 गाने सुनने के लिए इस मोबाइल फोन में 32जीबी तक का कार्ड भी लगाया जा सकता है।
8. Lava Gem
मोबाइल फोन में तेज आवाज़ में गाने सुनने के शौकिन लोगों के लिए लावा जैम बेस्ट ऑप्शन है। यह कीपैड वाले मोबाइल फोन को एम्पलीफायर स्पीकर के साथ बनाया गया है जो बेहद ही धाकड़ साउंड निकालता है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन को मजबूती प्रदान करने के लिए इसे मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड किया गया है तथा इसके साथ ही स्क्रीन के उपर 2.5डी ग्लास भी चढ़ाया गया है। यानी गिरने पटकने पर भी फोन का कुछ नहीं बिगड़ेगा।

Lava Gem को 1,680 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन में 32एमबी रैम मौजूद है और इसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस लावा फोन में लंबी चलने वाली 1,750एमएएच बैटरी दी गई है। फोन की स्क्रीन 2.8 इंच की है तथा इस कीपैड मोबाइल के बैक पैनल पर 1.3 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें : 50MP Camera वाले बेस्ट फोन की फुल लिस्ट, शुरुआती कीमत सिर्फ 11,999 रुपये
9. Moto A70
Motorola का यह keypad mobile पिछले साल नवंबर में ही इंडिया में आया था। इस वक्त मोटो ए70 मोबाइल फोन शॉपिंग साइट अमेजन पर 1,849 रुपये की कीमत के साथ सेल के लिए उपलब्ध है तथा इसी प्राइस रेंज में यह मोबाइल दुकानों से भी खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 240 x 320 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 2.4 इंच की टीएफटी डिसप्ले दी गई है जो 167पीपीआई सपोर्ट करती है। मजे की बात है कि इस फोन का वजन सिर्फ 89.5 ग्राम है।

Moto A70 में 4 एमबी रैम और 4 एमबी स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 2000 फोन नंबर सेव किए जा सकते हैं। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है तथा दोनों 2जी पर काम करती है। मनोरंजन के लिए एमपी3 प्लेयर और एफएम मौजूद है जिनका मजा 3.5एमएम जैक के साथ भी उठाया जा सकता है। कीपैड वाला मोटो ए70 मोबाइल फोटोग्राफी के लिए 0.3 मेगापिक्सल कैमरा लेंस सपोर्ट करता है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 1,750एमएएच बैटरी दी गई है।
यह भी पढ़ें : यहां जानें बैटरी डिस्चार्ज की वजह और उपाय
10. SAMSUNG Guru Music 2
सैमसंग का यह कीपैड वाला मोबाइल फोन सिर्फ 1,970 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है जो शॉपिंग साइट अमेज़न और रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन के फीचर्स की बात करें तो यह सैमसंग मोबाइल 128 x 160 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 2.0 इंच की डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 65के कलर आउटपुट प्रदान करती है। इस फोन Blue, Gold, Black और White कलर में खरीदा जा सकता है।

SAMSUNG Guru 1200 में पावर बैकअप के लिए 800एमएएच की बैटरी दी गई है जो कई दिन का बैकअप देने में सक्षम है। यह डुअल सिम फोन 2जी पर काम करता है। इसके साथ ही सैमसंग ने अपने इस मोबाइल फोन एमपी3, वर्ल्ड क्लॉक, स्टॉप वॉच, टॉर्च लाईट जैसे फीचर्स से भी लैस किया गया है।





















