
OPPO के लो-बजट सेग्मेंट के स्मार्टफ़ोन अब और भी कम क़ीमत में ख़रीदे जा सकते हैं। Oppo अपने सस्ते स्मार्टफ़ोन Oppo A16K और Oppo A16E की क़ीमत में कटौती की है। इसके साथ ही इन दोनों स्मार्टफ़ोन पर कंपनी 1000 रुपये तक का कैशबैक भी ऑफ़र कर रही है। यहां हम आपको Oppo A16K और Oppo A16E स्मार्टफ़ोन की नई क़ीमत और कैशबैक ऑफ़र के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Oppo A16K और Oppo A16E – कीमत और ऑफर
Oppo ने एक पोस्टर शेयर कर क़ीमत और ऑफ़र के बारे में जानकारी शेयर की है। Oppo A16K और Oppo A16E के दाम में 500 रुपये तक की कटौती की है। Oppo A16K स्मार्टफ़ोन का 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब 10,490 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। पहले इसकी क़ीमत 10,990 रुपये थी। वहीं Oppo A16E स्मार्टफ़ोन का 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अब 9,490 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। इस फ़ोन की क़ीमत पहले 9,990 रुपये थी।

ओप्पो के शेयर किए पोस्टर पर इन स्मार्टफ़ोन पर मिल रहे बैंक ऑफर्स की भी डिटेल है। ICICI बैंक, कोटा, बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेंडर्ड चार्टर्ड, IDFC फ़र्स्ट बैंक, वन कार्ड और फ़ेडरल बैंक के कार्ड पर Oppo A16K और Oppo A16E स्मार्टफ़ोन के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
OPPO A16K स्पेसिफिकेशंस

OPPO A16K स्मार्टफ़ोन में 6.52 इंच की एचडी+ IPS LCD डिसप्ले दिया है, जिसका रिफ़्रेश रेट 60Hz है। OPPO A16K स्मार्टफ़ोन में वाटरड्रॉप नॉच दी गई है। OPPO A16K स्मार्टफ़ोन को एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया गया है। ओप्पो के इस फ़ोन में मीडियाटेक का हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। Oppo A16K स्मार्टफोन में सिंगल रियर कैमरा दिया गया था। फ़ोन में LED फ़्लैश के साथ 13MP का कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में 5MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। OPPO A16K में 4,230mAh की बैटरी और 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
OPPO A16E
OPPO A16e स्मार्टफोन में 6.52-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रेजलूशन HD+ 720 x 1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। Oppo A16e स्मार्टफ़ोन में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और LED फ्लैश दिया गया है। इस फ़ोन में सेल्फ़ी के लिए 5MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। ओप्पो का यह फोन Android 11 OS पर आधारित ColorOS 11.1 पर रन करता है। OPPO A16e स्मार्टफोन को MediaTek Helio P22 प्रोसेसर दिया गया है। ओप्पो इस फोन को 3GB और 4 GB की LPDDR4x RAM के साथ 32 GB और 64 GB स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन में 4230mAh की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा वाले सस्ते स्मार्टफोन Infinix Note 12 और Infinix Note 12 Turbo हुए लॉन्च, देखें फीचर्स





















