
टेलीकॉम जगत में आने के बाद से ही Reliance Jio (Jio new prepaid plans 2022) लगातार नए-नए प्लान्स और ऑफर्स के दम पर यूजर्स की पसंदीदा टेलीकॉम कंपनी बनी हुई है। कंपनी के पास मौजूद प्लान्स की वजह से अन्य कंपनियों को भी अपने प्लान्स में बदलाव करने पड़े थे। वहीं, अगर आप जियो के यूजर्स (Best Jio recharge plans) हैं तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि कंपनी 1जीबी डेली डाटा से लेकर 3GB डेली डाटा तक वाले रिचार्ज प्लान ऑफर करती है। इन रिचार्ज में डेली डाटा के अलावा फ्री कॉलिंग, एसएमएस और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में Jio Best 1GB, 2GB और 3GB Data Recharge Plan के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें यूजर्स भर-भर के दूसरे बेनिफिट्स भी मिलते हैं। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में सबकुछ।
Jio 1GB Daily Data Recharge Plan
जियो के पास डेली 1GB डाटा रिचार्ज प्लान में कुल तीन प्लान हैं। जियो के पास 209 रुपये का सबसे महंगा 1GB डाटा रिचार्ज प्लान मौजूद है। इस प्लान के अलावा कंपनी के पास 149 और 179 रुपये वाला प्लान भी है। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में…

- Rs 149 Jio recharge plan: 149 रुपये के प्रीपेड प्लान में आपको 20 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा इस रिचार्ज प्लान के साथ, आपको हर दिन 1GB डाटा और अन्य सभी लाभ जैसे 100 एसएमएस / दिन, अनलिमिटेड लोकल / एसटीडी वॉयस कॉल और Jio सूट की सदस्यता मिलती है।
- Rs 179 Jio recharge plan: लिस्ट में अगला 179 रुपये का Jio रिचार्ज प्लान है, जो आपको 24 दिनों की वैधता प्रदान करता है। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1GB डाटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल/एसटीडी), प्रति दिन 100 एसएमएस, और लाइव टीवी सहित कई तरह के ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस मिलता है।
- Rs 209 Jio recharge plan: रिलायंस जियो के 209 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। वहीं, इस प्लान में यूजर को रोज 1GB डाटा मिलता है। इस हिसाब से प्लान में कुल 28GB डाटा मिलता है। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS इस्तेमाल के लिए मिलते हैं। एडिशनल बेनिफिट्स के तौर पर इसमें जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
Jio 2GB Daily Data Recharge Plan
जियो के पास डेली 1GB डाटा रिचार्ज प्लान की तरह ही 2GB डेली डाटा वाले Recharge Plan मौजूद हैं। कंपनी के पास कुल 10 प्लान हैं। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में…

- Rs 249 Jio recharge plan: एक महीने से कम वैलिडिटी के साथ आने वाले यह जियो का सबसे सस्ता डेली 2GB डाटा प्लान है। प्लान में आपको 23 दिनों की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB डाटा, प्रति दिन 100 एसएमएस, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड स्थानीय / एसटीडी वॉयस कॉल और Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
- Rs 299 Jio recharge plan: इसके अलावा 299 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के साथ, आपको प्रत्येक दिन 2GB डाटा मिलता है, और अन्य सभी लाभ जैसे 100 एसएमएस / दिन, अनलिमिटेड स्थानीय / एसटीडी वॉयस कॉल और Jio ऐप्स की सदस्यता मिलती है। वहीं, इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
- Rs 499 Jio recharge plan: Reliance Jio के 499 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 2GB डाटा मिलता है। वहीं, दूसरे बेनिफिट्स की बात करें, तो इसमें डिज्नी+हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन के साथ ही जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड जैसे जियो ऐप्स की सुविधा भी मुफ्त मिलती है।
- Rs 533 Jio prepaid plan: यदि आप प्रति दिन 2GB डाटा चाहते हैं, तो आप जियो के 533 रुपये वाले प्लान को देख सकते हैं। दूसरे जियो प्रीपेड प्लान की तरह ही इसमें आपको लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस और जियो ऐप्स सब्सक्रिप्शन मिलता है। वहीं, इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है।
- Rs 599 Jio prepaid plan: 84 दिन की वैधता वाले इस प्लान में भी यूजर्स को डेली 2GB डेली डाटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड STD व local वॉयस कॉल और डेली 100 SMS मिलते हैं। सात ही Jio apps का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
- Rs 719 Jio prepaid plan: Reliance Jio के 719 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में हर दिन 2GB डाटा दिया जाता है। यानी, इस प्लान में टोटल 168GB डेटा मिलता है। वहीं, प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। साथ ही हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
- Rs 799 Jio prepaid plan: रिलायंस जियो के इस प्लान में डेली 2जीबी डाटा मिलता है। साथ ही प्लान में 56 दिनों की वैधता और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा डेली 100 SMS भी दिए जाते हैं। इसके अलावा जियो के इस प्लान में जियो यूजर्स को डिज्नी+हॉटस्टार, जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड की सुविधा मिलती है।
- Rs 1,066 Jio prepaid plan: जियो के 1066 वाले प्लान में डेली 2GB डाटा और 5 जीबी अतिरिक्त डाटा दिया जाता है। इस प्लान में वैधता 84 दिनों की मिलती है। वहीं, बाकी प्लांस की तरह इसमें भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस के साथ 1 साल के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार की मेंबरशिप भी मिलती है।
- Rs 1,499 Jio prepaid plan: Jio के 1499 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 84 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB डाटा मिलता है। वहीं, पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS और जियो ऐप्स का सब्स्क्रिप्शन भी दिया जाता है। साथ ही प्लान में यूजर्स इस रिचार्ज में Disney+ Hotstar Premium Subscription (1 साल) भी मिलेगा।
- Rs 2,879 Jio prepaid plan: 2,879 रुपये के Jio प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डाटा, सभी नेटवर्क पर स्थानीय और एसटीडी नंबरों पर असीमित वॉयस कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस, और JioTV, JioCinema जैसे Jio ऐप्स का लाभ मिलता है। इसके अलावा Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध है।
Jio 3GB Daily Data Recharge Plan
जियो के पास डेली 1GB और 2GB डाटा रिचार्ज प्लान की तरह ही 3GB डेली डाटा वाले Recharge Plan मौजूद हैं। कंपनी के पास कुल 4 प्लान हैं, जिनमें डेली 3जीबी डाटा मिलता है। आइए जानते हैं इन प्लान के बारे में…

- Rs 419 Jio recharge plan: इस लिस्ट में पहला 419 रुपये का Jio रिचार्ज प्लान है। इसमें आपको हर दिन 3GB डाटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल/एसटीडी), प्रतिदिन 100 एसएमएस, और लाइव टीवी सहित कई तरह के ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस मिलता है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।
- Rs 601 Jio recharge plan: 3GB डेली डाटा वाले प्लान के साथ ही यह सबसे महंगा मंथली Jio रिचार्ज प्लान भी है, जिसकी कीमत 601 रुपये है। प्लान में Disney+ Hotstar मोबाइल की सदस्यता एक साल के लिए मिलती है। वहीं, रिचार्ज में डेली 3GB डाटा के साथ-साथ 6GB डाटा एक्सट्रा मिलता है। साथ ही आपको प्रतिदिन 100 एसएमएस, सभी नेटवर्क पर असीमित लोकल/एसटीडी वॉयस कॉल और जियो ऐप्स सूट मिलता है
- Rs 1,199 Jio prepaid plan: इस प्लान में कुल 252GB डाटा (एक दिन में 3GB पर कैप्ड) के साथ आता है। साथ ही प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है। वहीं, प्लान में वॉयस कॉल और एसएमएस और कई लाभ मिलते हैं।
- Rs 4,199 Jio prepaid plan: 365 दिन वैधता वाले इस प्लान में डेली 3GB डाटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में आपको प्रतिदिन 100 एसएमएस, सभी नेटवर्क पर असीमित लोकल/एसटीडी वॉयस कॉल और जियो ऐप्स सूट मिलता है।





















