
हॉरर कॉमेडी फिल्म Bhool Bhulaiyaa 2 बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद अब ओटीटी (Bhool Bhulaiyaa 2 OTT Release Date and Time) पर रिलीज होने के लिए तैयार है। कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की इस Horror Comedy Movie को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज किया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। आइए आगे जानते हैं कि किस दिन यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी।
Bhool Bhulaiyaa 2 ओटीटी रिलीज डेट एंड टाइम
Bhool Bhulaiyaa 2 के स्ट्रीम राइट्स नेटफ्लिक्स (Netflix) को मिले हैं और फिल्म को थिएटर में रिलीज़ के बाद नेटफ्लिक्स पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि, अभी नेटफ्लिक्स ने इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है। लेकिन, माना जा रहा है कि जल्द ही ओटीटी पर यह फिल्म दर्शक देख पाएंगे। इसे भी पढ़ें: South की ये शानदार फिल्में ओटीटी पर हिंदी में हैं मौजूद, देखें पूरी लिस्ट
Bhool Bhulaiyaa 2 Star Cast
गौरतलब है कि Bhool Bhulaiyaa 2 साल 2007 में आई लोकप्रिय साइकोलोजिकल थ्रिलर भूल भुलैया का दूसरा पार्ट है। पहले पार्ट में अक्षय कुमार और विद्या बालन थे। वहीं, Bhool Bhulaiyaa 2 की कास्ट में सभी नए कलाकार Tabu, Kiara Advani और Sanjay Mishra आदि मौजूद हैं। लेकिन, पहले पार्ट की तरह ही दूसरे पार्ट में भी Rajpal Yadav को छोटे पंडित के रोल में दिखाई दिए हैं।
Bhool Bhulaiyaa 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बॉलिवुड फिल्मों का हाल बीते कुछ समय में बहुत बुरा रहा है। लेकिन, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 2’ ने रिलीज के कई हफ्तों बाद भी कमाल कर रखा है। बड़े पर्दे पर रिलीज हुई ‘भूल भुलैया 2’ ही एकमात्र हिंदी फिल्म है, जो 25 दिन बाद भी कमाई कर रही है। इसे भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 2 जैसी हैं ये कॉमेडी हॉरर फिल्में, डराने के साथ-साथ खूब हंसाएंगी
दरअसल, अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भुलैया 2’ ने रिलीज के 25वें दिन सोमवार को भी 1 करोड़ रुपये कमाए हैं। एक दिन पहले रविवार को इस फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये का बिजनस किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने अब तक 168.98 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।


















