5000mAh बैटरी, 4 कैमरा और दमदार प्रोसेसर वाला Oppo का फोन 10,000 रुपए से कम में खरीदें, जानें डिटेल

Oppo A54 स्मार्टफोन के 6GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है।

Join Us icon

Oppo के बजट स्मार्टफोन Oppo A54 पर अमेजन इंडिया पर दमदार डील मिल रही है। अगर आप भी 12 हजार रुपये तक के बजट में कोई दमदार स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Oppo A54 स्मार्टफोन आपके लिए बेहतर चॉइस हो सकती है। Oppo A54 स्मार्टफोन पर एसबीआई के कार्ड पर डिस्काउंट मिल रहा है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा और मीडियाटेक का बजट सेग्मेंट का दमदार प्रोसेसर दिया है। यहां हम आपको Oppo A54 स्मार्टफोन पर मिल रही धमाकेदार डील के बारे में बता रहे हैं। इसके साथ ही Oppo A54 स्मार्टफोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन्सके बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Oppo A54 डील

Oppo A54 स्मार्टफोन के 6GB रैम वाले मॉडल की कीमत 12,990 रुपये है। इस फोन SBI के क्रेडिट कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यानी बैंक डिस्काउंट के साथ फोन की इफेक्टिव कीमत 11,990 रुपये है। इसके साथ ही फोन एक्सचेंज ऑफर का बेनिफिट भी मिल रहा है। अगर आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक-ठाक है तो आपको फोन के दो हजार रुपये तक का एडिशनल डिस्काउंट मिल सकता है। ऐसे में Oppo A54 स्मार्टफोन के 6GB रैम वाले वेरिएंट को दस हजार रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

Oppo A54

Oppo A54 स्पेसिफिकेशन्स

Oppo A54 स्मार्टफोन में 6.51-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन HD+ (720 x 1600 पिक्सल) है। इसके साथ ही ओप्पो के इस फोन के फ्रंट में पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। इस फोन में स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 89.2 प्रतिशत है।

Oppo A54 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 13MP का है। प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP का बुके लेंस दिया गया है। इसके साथ ही फोन में सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है।

OPPO A54 and OPPO F19 Price Increased in India OPPO A16 Launched

 

Oppo A54 स्मार्टफोन में MediaTek Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 6GB तक की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी दिया गया है। ओप्पो का यह फोन 18W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : 48MP कैमरा और 5G की ताकत के साथ लॉन्च हुआ OPPO Reno 7A, जानें क्या है कीमत

Oppo A54 स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित Color OS 7.2 पर रन करता है। ओप्पो के इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में AI फेस अनलॉक भी दिया गया है। इसके साथ ही ओप्पो का यह IPX4 रेटिंग के साथ आता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here