48MP कैमरा और 5G की ताकत के साथ लॉन्च हुआ OPPO Reno 7A, जानें क्या है कीमत

OPPO Reno 7A स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है।

Join Us icon

OPPO Reno 7A स्मार्टफोन को कंपनी ने जापान में लॉन्च कर दिया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन पिछले साल पेश किए Reno 5A का सक्सेसर है। Oppo Reno 7A स्मार्टफ़ोन में 90Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही ओप्पो का यह स्मार्टफोन 5G-स्पोर्ट करने वाला क्वालकॉम का Snapdragon 6-सीरीज चिपसेट के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको लेटेस्ट OPPO Reno 7A स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेश्स, फीचर्स और कीमत के बारे जानकारी दे रहे हैं।

OPPO Reno 7A स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

OPPO Reno 7A स्मार्टफोन में 6.4-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। ओप्पो के इस फोन की डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। ओप्पो के अपकमिंग फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 89.4 प्रतिशत है। ओप्पो के इस फोन में दिए डिस्प्ले का रेजलूशव FHD+, रिफ्रेश रेट 90Hz, टच सैंपलिंग रेट 180Hz और पिक्सल डेनसिटी 409ppi है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

Oppo Reno 7A Launched

OPPO Reno 7A स्मार्टफोन के रियर पैन मैट फिनिश का है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। ओप्पो के इस फोन का प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल का है। ओप्पो के इस फोन के प्राइमरी कैमरा के साथ 2MP का डेप्थ और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। ओप्पो का यह फोन Android 11 OS पर आधारित ColorOS 12 पर रन करता है। ओप्पो के इस फोन में इन-स्क्रीन फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

OPPO Reno 7A स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है। OPPO Reno 7A स्मार्टफोन में 6GB LPDDR4x RAM और 128 GB की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। ओप्पो का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन IP68-रेटिंग के साथ आता है। यह भी पढ़ें : Nothing Phone (1) स्मार्टफोन के डिजाइन की सबसे खास बात लीक, डिटेल में जानें सबकुछ

OPPO Reno 7A की क़ीमत और उपलब्धता

OPPO Reno 7A स्मार्टफोन को जापान में 44,800 येन (करीब 26,000 रुपये) की कीमत में पेश किया है। ओप्पो का यह नया स्मार्टफोन स्टैरी ब्लैक और ड्रीम ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here