
अगर आप एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि देशी स्मार्ट टीवी निर्माता कंपनी एलिस्टा ने webOS TV के साथ अपने अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्ट एलईडी टीवी की नई रेंज पेश की है। इस रेंज में कंपनी की ओर से तीन स्मार्ट टीवी (Smart TV Price) को एक साथ लॉन्च किया गया, जिनमें 43 इंच, 50 इंच और 55 इंच के मॉडल शामिल हैं। इन टीवी की खास बात है कि सभी के साथ कंपनी ने webOS TV ओएस दिया है और सभी टीवी के साथ बेजललेस डिजाइन से लैस किया है। आइए आगे आपको इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
प्राइस
कीमत की बात करें तो 43 इंच का टीवी 48,990 रुपये, 50 इंच का टीवी 59,990 रुपये और 55 इंच के टीवी को 70,990 रुपये में पेश किया गया है। साथ ही लॉन्च के साथ ही इन टीवी की सेल शुरू कर दी गई है। साथ ही सभी टीवी के साथ डॉल्बी ऑडियो और सराउंड साउंड मिलेगा। इसके अलावा टीवी के साथ डुअल बैंड वाई-पाई भी मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Realme Smart TV X Full HD स्मार्ट टीवी 43-इंच और 40-इंच मॉडल भारत में 29 अप्रैल को होंगे लॉन्च

कंपनी का बयान
एलिस्टा के सीईओ पवन कुमार ने इस लॉन्च के मौके पर कहा, “भारत में स्मार्ट टीवी इंडस्ट्री काफी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। उपभोक्ता आज अपने बजट में बेजोड़ अनुभव, बेहतर तकनीक और टीवी देखने का शानदार अनुभव चाहते हैं। हमारी सफलता की जड़ें उपभोक्ताओं को बेहतरीन क्वॉलिटी के उत्पाद प्रदान करने पर पूरा ध्यान केंद्रित करने और उनकी पहुंच के अंदर प्रीमियम उत्पाद प्रदान करने में हैं।”

स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें एलिस्टा स्मार्ट एलईडी टीवी की तो इसमें ThinQ AI है, जो यूजर्स से दो तरह के संवाद से जुड़ती है। साथ ही यह मोबाइल से यूजर के लिए स्मार्ट टीवी के इस्तेमाल को आसान बनाती है। इस तकनीक के साथ, यूजर्स इसमें बिल्ट-इन एलेक्सा तक को आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
साथ ही इसमें नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो के लिए अलग से हॉटकी दी गई हैं। टीवी की स्क्रीन की ब्राइटनेस 400 निट्स तक है और सभी टीवी 4के क्वॉन्टम ल्यूसेंट और 1.07 बिलियन कलर्स के साथ आते हैं। वहीं, टीवी की स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60 हटर्ज है।





















