
कोरोना काल में थिएटर बंद होने के बाद इस साल 2022 में फिर गुलजार हुए और सिनेमा-प्रेमियों के लिए एक से बढ़कर एक एंटरटेनिंग फिल्में आईं। लेकिन, ओटीटी पर आने वाली वेब सीरीज ने इस बीच अपनी एक अलग ही जगह बनाई। पिछले कई वर्षों की तरह ही इस साल भी OTT Platform जैसे Netflix, Amazon Prime Video, Sony Liv, Voot और Disney Plus Hotstar पर ऐसी कई इंडियन वेब सीरीज (Indian Web Series) रिलीज हुईं, जिन्हें दर्शकों को खूब प्यार मिला। इन्हीं रिलीज हुई वेब सीरीज (best hindi web series 2022) में से IMDb ने कुछ सीरीज को यूजर और रेटिंग के आधार पर 2022 की मोस्ट पॉपुलर इंडियन वेब सीरीज (imdb most popular web series) की लिस्ट शामिल किया है। आइए आपको फोटोगैलरी (Photos) के माघ्यम से इन 10 मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज के बारे में जानकारी देते हैं साथ ही बताते हैं कि यह किन प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा सकती हैं।
Best Hindi Web Series 2022
1. Campus Diaries (MX Player)

एमएक्स प्लेयर पर मौजूद Campus Diaries एक शानदार वेब सीरीज है। इस सीरीज को आईएमडी ने 9 रेटिंग दी गई है। इस वेब सीरीज में फेमस यूट्यूबर हर्ष बेनिवाल की कॉमिक टाइमिंग आपको हंसने पर मजबूर जरूर करेगी। अगर आपने अभी तक यह सरीजी नहीं देखी तो अभी देख डालें।
2. The Great Indian Murder (Disney+ Hotstar)

The Great Indian Murder को Disney+ Hotstar पर देखा जा सकता है। IMDb पर तिग्मांशु धूलिया की इस मर्डर मिस्ट्री को 7.3 की रेंटिंग मिली है। सीरीज में Scam 1992 फेम प्रतीक गांधी के अलावा और ऋचा चड्ढा भी हैं। वहीं, सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे एक एक बिजनेसमैन की हत्या को सुलझाने में कितने लोगों की जिंदगी में भूचाल आ जाता है।
3. Rocket Boys (Sony LIV)

इंडिया के फेमस वैज्ञानिक होमी भाभा और विक्रम साराभाई की जीवन पर आधारित सीरीज को 8.9 की रेटिंग मिली है। इस सीरीज को देखकर आपको अपने भारतीय होने पर गर्व जरूर महसूस होगा। Web सीरीज में जिम सर्भ और इश्वाक सिंह जैसे मंझे हुए कलाकार हैं।
4. Panchayat (Prime Video)

पंचायत सीजन 2 भी दर्शकों को खूब पसंद आई है, जिसके कारण इसे 8.9 रेटिंग मिली है। जैसे ही आप इसे देखना शुरू करेंगे तो आपको पता लग जाएगा कि सीरीज का दूसरा सीजन वहीं से शुरू होता है जहां पहला सीजन खत्म हुआ था। जी हां पानी की टंकी से सचिव जी थर्मस पकड़ते उतरते दिखाई देते हैं। आगे की स्टोरी आप खुद सीरीज देखकर पता लगा सकते हैं।
5. Human (Disney+ Hotstar)

इस शो को 8 रेटिंग मिली है। सीरीज में शेफाली शाह और कीर्ति कुल्हारी अहम किरदार में हैं। यह वेब सीरीज ह्यूमन डाॅक्टर्स और उनकी जिंदगी के इर्द गिर्द दिखाई देती है। सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे मानव परीक्षण को व्यापार बनता है। इस सीरीज को देखकर एक बात तो तय है कि आप शेफाली शाह के फैन बन जाएंगे।
6. Yeh Kaali Kaali Ankhein (Netflix)

‘यह काली काली आंखें’ को 7 रेटिंग मिली है। उत्तर प्रदेश को अपराध प्रदेश दिखाने सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ Netflix पर देखी जा सकती है। इस सीरीज का का दूसरा सीजन भी जल्दी ही आने वाला है। ‘ये काली काली आंखें’ सीरीज के दूसरे पार्ट को लेकर दर्शक काफी उत्सुक हैं। हालांकि, अभी इस सीरीज के दूसरे पार्ट की रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है।
7. Apharan (Voot & ALTBalaji)

8.5 की रेटिंग के साथ अपहरण 2 को दर्शकों का खूब प्यार मिला।इस सीरीज में अरुणोदय सिंह लीड रोल में हैं जो कि उत्तराखण्ड पुलिस में सीनियर इंस्पेक्टर रूद्र श्रीवास्तव का किरदार निभा रहे हैं। इसका निर्देशन सिद्धार्थ सेन गुप्ता ने किया है। इस सीरीज के पहले सीजन को भी खूब पसंद किया गया था।
8. Escaype Live (Disney+ Hotstar)

हाल ही में रिलीज हुई शो एस्केप लाइव वेब सीरीज को 7.8 रेटिंग दी गई है। ‘एस्केप लाइव’ (Escaype Live) को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही तरह का उत्साह देखने को मिला था। डिज्नी प्लस हॉटस्टार की इस वेब सीरीज में पहली बार में सात एपिसोड्स स्ट्रीम किये थे और आखिरी दोनों एपिसोड्स प्लेटफॉर्म पर 27 मई को स्ट्रीम किए गए थए। यह डिजिटल रियलिटी शो पर आधारित सीरीज है।
9. Mai (Netflix)

साक्षी तंवर की डेब्यू वेब सीरीज ‘माई’ को 7.2 रेटिंग मिली है। साक्षी ने इस सीरीज में शानदार एक्टिंग की है। वेब सीरीज एक महिला (साक्षी तंवर) पर आधारित है जो कि अपनी बेटी की हत्या के राज तक जानने के लिए सीधा बदमाशों से लोहा ले लेती हैं।
10. The Fame Game (Netflix)

माधुरी दीक्षित की पहली वेब सीरीज ‘द फेम गेम’ को 7 रेटिंग मिली है।माधुरी के अलावा इस सीरीज में संजय कपूर, मानव कौल, लक्षवीर सरन और मुस्कान जाफरी मुख्य भूमिका में हैं। अगर बात करें इस सीरीज की कहानी की तो माधुरी अनामिका नाम की एक फिल्म सुपरस्टार के किरदार निभा रही हैं और एक दिन अचानक गायब हो जाती है।


















