6999 रुपये में मिल रहा बड़ी स्क्रीन वाला LED TV, लूट सको तो लूट लो

Join Us icon

ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर Big Saving Day Sale चल रही है जो कि कल यानी 27 अप्रैल को खत्म होने वाली है। इस दौरान ई-कॉमर्स साइट (Flipkart Big Saving Days Sale Offers) पर कई प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं इस सेल में 75-इंच के शानदार डिस्प्ले वाले स्मार्ट टीवी तक को काफी कम दाम में सेल किया जा रहा है। इसलिए अगर आप एक नया टीवी ( Best Smart TV) खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको आज इस सेल में शामिल कुछ शानदार स्मार्ट टीवी डील्स के बारे में बताने वाले हैं हैं जिनमें आप बहद सस्ते में स्मार्ट टीवी (Smart Tv Sale) खरीद सकेंगे। इतना ही नहीं इस सेल में एक ऐसा बड़ी स्क्रीन वाला टीवी भी सेल के लिए मौजूद है, जिसे सिर्फ 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। आइए आगे आपको जानकारी देते हैं।

सस्ते में खरीदें शानदार टीवी

दरअसल, सेल के दौरान THOMSON Smart Tv मॉडल्स को बहुत ही सस्ते में बेचा जा रहा है। फ्लिपकार्ट सेल में कंपनी के स्मार्ट टीवी मॉडल्स तो सस्ते में बिक ही रहे हैं, साथ ही ग्राहक सेल में टीवी खरीदते वक्त अतिरिक्त छूट का भी फायदा भी उठा सकता है। इसके अलावा Blaupunkt के शानदार टीवी पर भी भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: Jio यूजर फ्री में देख सकते हैं 800 से भी ज्यादा टीवी चैनल! बिना पैसे दिए मिलेगा Live TV का मजा, यह है तरीका
thomson-tv

6999 रुपये में मिल रहा LED TV

थॉमसन अपने सबसे अधिक बिकने वाले प्रोडक्ट में से एक 24 इंच वाले टीवी (24TM2490) को सिर्फ 6,999 रुपये में सेल कर रहा है। यह एक एलईडी टीवी है। लेकिन, ध्यान रहे है कि यह स्मार्ट टीवी नहीं है। वहीं, इस टीवी के अलावा मॉडल नंबर 32PATH011 को 10,999, मॉडल नंबर 42 PATH 2121 को 18,999 रुपये और मॉडल नंबर 55 OATH PRO 0101 को सिर्फ 34,999 में बेचा जा रहा है। इसे भी पढ़ें: Realme Smart TV X Full HD स्मार्ट टीवी 43-इंच और 40-इंच मॉडल भारत में 29 अप्रैल को होंगे लॉन्च

Blaupunkt TV पर भी मिल रहा भारी डिस्काउंट

इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर Blaupunkt साइबर साउंड 32-इंच टीवी को 11,999 रुपये में सेल किया जा रहा है। यह HD-रेडी स्क्रीन के साथ आता है जो 40W स्पीकर आउटपुट का सपोर्ट करता है और इसमें 2 स्पीकर हैं। वहीं, कंपनी के दूसरे हीरो मॉडल, 42-इंच फुल-एचडी (1,920×1080 पिक्सल) को सिर्फ 17,999 रुपये में सेल किया जा रहा है। इसमें Android 9, अल्ट्रा-थिन बेजल, 1GB रैम, 8GB ROM, आश्चर्यजनक सराउंड साउंड सर्टिफिकेशन ऑडियो और 40W स्पीकर आउटपुट के साथ 2 स्पीकर हैं। इतना ही नहीं सेल में कंपनी के 43-इंच अल्ट्रा-एचडी (3,840×2, 160 पिक्सल) मॉडल को 26,999 रुपये, 50-इंच अल्ट्रा-एचडी (3840×2160 पिक्सल) वाले टीवी को 31,999 रुपये और बेजल-लेस 55-इंच अल्ट्रा-एचडी (3840×2160 पिक्सल) को 37,999 रुपये में सेल किया जा रहा है।

blaupunkt-flipkart-sale

इसके अलावा 54,999 रुपये में 65-इंच अल्ट्रा-एचडी लेटेस्ट Android 10 पर काम करने वाले टीवी को सेल किया जा रहा है। इसमें डॉल्बी एमएस 12 साउंड तकनीक के साथ 60W स्पीकर आउटपुट मिलता है जो डॉल्बी एटमोस से लैस है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here