
Redmi 11 Prime 5G स्मार्टफोन को लॉन्च से पहले Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट में स्पॉट किया गया है। शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी का यह फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। यह फोन शाओमी सिक्योरिटी अपडेट लिस्ट में देखा गया है, जिसे कंपनी हर महीने रिलीज करती है। इस लिस्टिंग में रेडमी के इस फोन को सबसे पहले Kacper Skrzypek ने रिपोर्ट किया है। इस लिस्ट में Redmi 10A Sport भी शामिल है जिसे कंपनी ने कल 27 जुलाई को भारत में लॉन्च किया है। Redmi 11 Prime 5G स्मार्टफोन के नाम के अलावा और भी कोई जानकारी नहीं है। रेडमी का यह फोन इंडियन सेंट्रिक मॉडल हो सकता है जो इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है।
Redmi 11 Prime स्मार्टफोन कंपनी के Redmi 10 Prime का सक्सेसर मॉडल होगा। रेडमी का यह फोन पहले लॉन्च किए मॉडल की तुलना में डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स अपग्रेड होंगे। रेडमी का यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जाएगा। रेडमी का यह फोन कम कीमत में अफोर्डेबल प्राइसिंग के साथ एंट्री करेगा।
Redmi 11 Prime 5G स्मार्टफोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह फोन 5G कनेक्विटी के साथ पेश किया जाएगा। फिलहाल अभी रेडमी के इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर जानकारी लीक नहीं हुआ हैं। हालांकि टिपस्टर योगेश बरार रेडमी के एक और अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi K50s Pro की सभी स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर चुके हैं।
Redmi K50s Pro स्पेसिफिकेशन्स
Redmi K50s Pro स्मार्टफोन में 6.67-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा और ये HDR10+ सपोर्ट करेगा। रेडमी का यह फोन पंच होल कटआउट के साथ आएगा। बताया जा रहा है कि यह फोन Qualcomm Snapdragon 8+ Gen1 प्रोसेसर के साथ 8GB/12GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में 5000mAh की बैटरी और 120W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : Free Royale Pass : BGMI 2.1 अपडेट फ्री में मिलेंगे रॉयल पास, जानें सबसे आसान तरीके
Redmi K50s Pro स्मार्टफोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। फोन में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। रेडमी का यह फोन 5G कनेक्विटिरी और Android 13 OS के साथ आएगा।





















