Free Royale Pass : BGMI 2.1 अपडेट फ्री में मिलेंगे रॉयल पास, जानें सबसे आसान तरीके

Free Royale Pass के चक्कर में अक्सर BGMI यूजर्स के साथ धोखाधड़ी हो जाती है। आज हम आपको कुछ सुरक्षित तरीकों के बारे में बता रहे है जहां से आप फ्री में बीजीएमआई रॉयल पास हासिल कर सकते हैं।

Join Us icon

Free Royal Pass : भारत में पॉपुलर मोबाइल गेम BGMI (बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया) के कई सारे यूज़र्स हैं। इस गेम को दीवानों की कमी नहीं है। इस गेम के यूज़र्स के बीच सीज़न रॉयल पास को लेकर काफ़ी चर्चा होती है। हर चार महीने में नए रॉयल पास के साथ यूज़र्स को कई एक्सक्लूसिव रिवार्ड्स मिलते हैं। यहीं कारण है कि यूज़र्स के बीच इन रॉयल पास जिन्हें शॉर्ट में RP कहते हैं, बहुत ट्रेंड करते हैं। कई सारे यूज़र्स गेम में अपनी बादशाहत के लिए Royale Pass को हर महीने खरीदते हैं। लेकिन कई यूजर्स के लिए इन RP को हर महीने ख़रीदना संभव नहीं है। ऐसे में यूज़र्स फ़्री में रॉयल पास की खोज करते हैं। ऐसे में कई सारे यूजर्स के साथ धोखाधड़ी भी हो जाती है। ऐसे में हमारी सलाह है कि इस तरह की फ़र्ज़ी ऐप और वेबसाइट से सावधान रहें। हम आपको कुछ तरीक़े बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप फ़्री में रॉयल पास हासिल कर सकते हैं।

Free Royale Pass : BGMI 2.1

BGMI ने हाल ही में अपने गेम का लेटेस्ट अपडेट BGMI 2.1 को रिलीज किया है। नए अपडेट के बाद से इस मोबाइल गेम में कई सारे नए फीचर्स और बदलाव हुए हैं। आज हम आपको BGMI गेम में यूजर्स को नए अपडेट BGMI 2.1 पर फ्री में Royale Pass हासिल करने के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

bgmi-2-1-update

गूगल रिवार्ड

Google Reward की मदद से आप BGMI Royale Pass फ्री में हासिल कर सकते हैं। इस टूल को गूगल ने तैयार किया है। इस ऐप की मदद से यूजर्स बिना पैसा खर्च किए और बिना किसी धोखाधड़ी के फ्री में रॉयल पास प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए BGMI players को Google प्रोफाइल बनानी होगी और गूगल रिवार्ड में आने वाले सर्वे में हिस्सा लेना होगा। सर्वे पूरा करने पर गूगल आपके Google Play अकाउंट में क्रेडिट्स जमा करता है। इन Google Play Credits की मदद से आप BGMI के Royale Pass खरीद सकते हैं।

गेम स्ट्रीमिंग

BGMI के रॉयल पास फ़्री में हासिल करने के लिए Giveaway भी सुरक्षित तरीका है। कई सारे टूर्नामेंट ऑर्गनाइजर और गेमिंग कॉन्टेंट क्रिएटर्स BGMI यूजर्स को समय-समय पर फ्री में रेयाल पास ऑफ करते हैं। अलग अलग गेमिंग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जैसे YouTube, Loco, और Rooter के टॉप क्रिएटर्स अपने अपने फॉलोवर्स को फ्री में रॉयल पास प्रोवाइड करते हैं। ऐसे में फ्री रॉयल पास के लिए आपको इनके टंच में रहना चाहिए। यह भी पढ़ें : BGMI 2.1 APK Download : BGMI का अपडेट वर्जन ऐसे करें डाउनलोड मिलेंगे कई सारे नए फीचर्स

पूल पे

Poll Pay भी फ्री में BGMI रॉयल पास हासिल करने का सुरक्षित तरीका है। यह एक ऐप है जो गूगल रिवार्ड्स की तरह काम कर रती है। इस ऐप के मार्केटिंग सर्वे में आप हिस्सा लेकर फ्री में BGMI रॉयल पास के लिए रुपये इकट्ठा कर सकते हैं।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here