
पिछले कई दिनों की चर्चा के बाद आखिर सैमसंग ने गैलेक्सी सी9 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च कर ही दिया। हालांकि चर्चा गैलेक्सी सी9 की थी लेकिन कंपनी ने फिलहाल गैलेक्सी सी9 प्रो स्मार्टफोन से पर्दा उठाया है। सैमसंग का यह पहला फोन है जिसमें 6जीबी कर रैम मैमोरी है। हालांकि आज इसे चीन में लॉन्च किया गया है लेकिन जल्द ही भारत में आने की उम्मीद है। क्योंकि कुछ दिन पहले ही इस डिवाइस को भारत में टेस्ट करने के लिए इंपोर्ट किया गया था।
मैडल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया गया यह फोन काफी ताकतवर स्पेसिफिकेशन से लैस है लेकिन बहुत महंगा नहीं कहा जा सकता। चीन में इसे 3,199 यूआन में लॉन्च किया गया है जो कि भारत में लगभग 32,000 रुपये के बराबर है। सैमसंग के अन्य फोन की तरह इसमें भी होम पैनल पर हार्डवेयर बटन देखने को मिलेगा जिस पर फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेटेड है।
सैमसंग गैलेक्सी आॅन नेक्सट लॉन्च, जानें कीमत स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
वहीं पिछले पैनल में आप स्प्लिट ऐंटीना बैंड डिजाइन देख सकते हैं। जिसमें मुख्य एंटीना को दो-तीन लाइनों में पेश किया गया है। इस तरह का डिजाइन हाल में लॉन्च ओपो आर9एस और आर9एस प्लस में देखने को मिला था।
सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो को 6-इंच फुल एचडी डिसप्ले के साथ पेश किया गया है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर आधारित इस फोन में 64बिट्स वाला 1.98गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 510जीपीयू उपलब्ध है।
जैसा कि पहले ही जानकारी दी गई है कि पहली बार कपंनी ने 6जीबी रैम के साथ किसी फोन को पेश किया है। इसके साथ ही 64जीबी की इंटरनल मैमोरी है। इसके साथ ही माइक्रोएसडी स्लॉट भी दिया गया है।
3 दिंसबर को खत्म होगा वेलकम आॅफर, 4 दिसंबर से लगेगा शुल्क
सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है। इसके साथ ही इसमें टचविज यूआई देखने को मिलेगा जो साधारण एंडरॉयड फोन से इसे अलग बनाते हैं। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है। वहीं सेल्फी कैमरा भी 16-मेगापिक्सल का ही है।
दोहरा सिम आधारित इस फोन में वाईफाई, ब्लूटूथ, एलटीई सपोर्ट है। इसके साथ ही पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि यह बेहद ही शानदार फोन है। अब देखना यह है कि कब तक यह फोन भारत में उपलब्ध होता है।



















