Jio-Airtel के बाद Vi लाया धमाकेदार ऑफर, इन रिचार्ज पर फ्री मिल रहा 75GB तक डाटा

Join Us icon

Vodafone Idea Recharge Plan: Airtel और Reliance Jio को टक्कर देने के लिए Vodafone Idea (Vi) भी अब अपने प्लान के साथ एक्सट्रा डाटा बिना किसी कीमत के ऑफर कर रही है। वोडाफोन एक या दो नहीं बल्कि 4 रिचार्ज प्लान के साथ 75GB तक एक्स्ट्रा डाटा दे रही हैं। जिन प्लान्स के साथ एक्स्ट्रा डाटा मिल रहा है वह रिचार्ज प्लान लंबी वैलिडिटी और कई सारे और बेनेफिट्स के साथ आते हैं जो कि प्लान्स को खास बनाते हैं। आइए आगे आपको सभी प्लान की कीमत और मिलने वाले Extra Free Data के साथ ही रिचार्जड प्लान्स में मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी देते हैं।

Vodafone Idea के इन प्लान मिल रहा 75GB तक एक्स्ट्रा डाटा

Vi के जिन प्लान्स में आपको 75GB तक एक्स्ट्रा डाटा रहा है उनमें- 601 रुपये 901 रुपये, 1449 रुपये और 2889 रुपये के Recharge Plan शामिल हैं। आइए आपको डिटेल में बताते हैं इन प्लान्स के बारे में सबकुछ। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea का बड़ा तोहफा, अब इन प्लान में पहले से ज्यादा मिलेगा डाटा, कीमत पहले जैसी

vi-offer-extra-data

Vodafone Idea Rs 601 प्लान

इस प्लान की वैधता 28 दिन की है और इसमें डेली 3GB डाटा दिया जा रहा है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सर्विस भी दी जा रही है। वहीं, 100 SMS प्रतिदिन भी दिए जा रहे हैं। यूजर्स को वीकेंड डाटा रोलओवर की सुविधा भी दी जा रही है। Vi Movies & TV VIP का एक्सेस दिया जा रहा है। सिर्फ यही नहीं, 16GB एक्स्ट्रा डाटा और 1 साल के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

Vodafone Idea Rs 901 प्लान

901 रुपये प्लान में भी यूजर्स को 48GB अतिरिक्त डाटा मिल रहा है। वहीं, प्लान के साथ 1 साल के लिए Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं रिचार्ज में 70 दिन की वैधता, डेली 3GB डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इतना ही नहीं Plan में हर दिन 100 SMS दिए जा रहे हैं। Vi Movies & TV VIP का एक्सेस दिया जा रहा है।

100 rs cashback for 24 months vi offer 4g smartphone deal

Vodafone Idea Rs 1449 प्लान

Vi के 1449 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 50GB तक एक्स्ट्रा डाटा ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा प्लान में 180 दिनों की वैलिडिटी, 1.5GB डेली डाटा, 100 एसएमएस प्रति दिन और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसे भी पढ़ें: 30 दिन चलेंगे Vodafone idea के 8 नए और सस्ते Recharge, कीमत 107 रुपये से शुरू

Vodafone Idea Rs 2889 प्लान

वीआई के इस प्लान के साथ बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के 75GB डाटा मिल रहा है। वहीं, प्लान के साथ आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 100 SMS/दिन और 1.5GB डेली डाटा मिलेगा। इस प्लान के साथ यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान के साथ यूजर्स को वीआई हीरो अनलिमिटेड बेनिफिट्स भी मिलते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here