
Today Wordle Answer : पज़ल गेम के शौक़ीन के लिए वर्डल (Wordle) एक अच्छा ऑप्शन है। यह शब्द पहेली गेम इन दिनों भारत और दुनियाभर के देशों में खूब लोकप्रिय हो रहा है। इस पज़ल की सबसे बड़ी ख़ास बात यह है कि इसे ऑनलाइन खेला जा सकता है। इसके साथ ही इस गेम को खेलने के लिए आपको किसी ऐप को डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं है। इस शब्द पहेली गेम को आप अपने फ़ोन या लैपटॉप के ब्राउज़र पर खेल सकते हैं। वर्डल गेम को न्यूयॉर्क टाइम्स की वेबसाइट में खेला जा सकता है। इस गेम की शुरुआत सितंबर 2021 में हुई थी और कुछ ही महीनों में यह दुनियाभर में पॉपुलर हो गया है।
वर्डल गेम में हर रोज़ यूज़र्स को एक पांच अक्षर वाले शब्द का सही अनुमान लगाना होता है। सही उत्तर देने के लिए यूज़र्स को पांच मौक़े मिलते हैं। यहीं सिम्पलिसिटी इस गेम की ख़ासियत है। अगर आपने अब तक आज के वर्डल का सही उत्तर नहीं खोजा है तो हम आपके लिए कुछ हिंट लेकर आए हैं। इन हिंट की मदद से आप आसानी से आज के वर्डल का सही उत्तर खोज पाएंगे।
Today Wordle Hint, 31 August
आज के वर्डल का पहला लैटर P है।
शब्द का आख़िरी लैटर E है। इसके साथ ही एक और स्वर I इस शब्द में मौजूद है।
आज के शब्द में D लैटर नहीं है।
Today Wordle Answer, 31 August
अगर ऊपर बताए गए हिंट की मदद से भी आप आज के वर्डल का सही उत्तर खोजने में कामयाब नहीं हुए हैं तो हम आपको शब्द सही उत्तर के बारे में बता रहे हैं। आज 31 अगस्त के वर्डल का सही उत्तर Prize है। यह भी पढ़ें : 64MP कैमरा और 5G की ताकत वाले दमदार Redmi K50i 5G पर भारी डिस्काउंट, जानें क्या है डील
Wordle कैसे खेलें?
वर्डल गेम को खेलने के लिए आपको आपको अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप के ब्राउज़र के सर्च इंजन में Wordle सर्च करना है।
सर्च रिज़ल्ट्स में आपको द न्यूयॉर्क टाइम्स का लिंक दिखाई देगा आपको इस लिंक को ओपन कर लेना है।
लिंक ओपन करने पर 5×6 ग्रिड बॉक्स दिखाई देंगे। यहां आपको सही उत्तर टाइप कर एंटर प्रेस करना है। इस तरह आप अपने फ़ोन या कंप्यूटर में वर्डल गेम को एक्सेस कर पाएँगे।


















