
ओवर द टॉप यानी OTT पर पिछले महीने अगस्त 2022 में एक से बढ़कर एक Web Series और Movies रिलीज हुईं, जिन्होंने दर्शकों को खूब मनोरंजन किया है। वहीं, पिछले महीने की तरह ही सितंबर 2022 (September 2022) में भी ओटीटी पर दर्शकों को मनोरंजन की बूस्टर डोज मिलने वाली है। दरअसल, इस महीने कई शानदार फिल्में और वेबसीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं। अगर आप भी घर बैठे मोबाइल या टीवी पर नई नई फिल्मों का आनंद लेना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके काफी काम आने वाला है। दरअसल, आगे हम आपको इस महीने ओटीटी (Upcoming movies and web series in September 2022) पर रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज की जानकारी देने वाले हैं। आइये जानते हैं कौन कौन सी फिल्में और सीरीज सितंबर के महीने में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।
OTT Release September 2022 (Web Series and Movies)

- Jamtara Season 2
- Vikrant Rona
- Dahan
- CuttPutllli
- Khuda Haafiz Chapter 2
- The Lord of the Rings: The Rings of Power
- Thor Love And Thunder
- Jogi
- Babli bouncer
- Plan A Plan B
- Fabulous Lives Of Bollywood Wives
- Shiksha Mandal
- Indian Predator: The Diary of a Serial Killer
Jamtara Season 2
Jamtara Season 2 के टीजर और ट्रेलर के साथ ही हाल ही में इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा की जा चुकी है। OTT Platform Netflix पर सीजन 2 को इस माह September 23 में रिलीज किया जाएगा। वहीं, पिछली बार की तरह ही इस बार भी यह वेब सीरीज झारखंड राज्य के जामताड़ा शहर में चल रही फेक कॉल सेंटर के ऊपर बनी है। वेब सीरीज़ में Phishing जैसे ऑनलाईन हैक व फ्रॉड की कहानी को दर्शाया जाएगा।
Vikrant Rona
South के बड़े स्टार में से एक किच्छा सुदीप अभिनीत विक्रांत रोना थिएटर के बाद आखिरकार ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। यह इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी जो कि सिनेमाघरों में 28 जुलाई को रिलीज हुई थी। बड़े पर्दे पर फिल्म को कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज किया गया था। वहीं, अब 2 सितंबर को यह फिल्म ZEE5 पर स्ट्रीम करेगी।
Dahan
डिज्नी प्लस हॉटस्टार एक नई वेब सीरीज ‘दहन- राकन का रहस्य’ (Disney Plus Hotstar Web Series Dahan Raakan Ka Rahasya) रिलीज होने वाली है। इस सीरीज (Horror Web Series On Disney Plus Hotstar) को 16 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि दहन, नौ एपिसोड्स की हॉरर वेब सीरीज है, जिसमें शानदार कहानी के साथ ही दमदार कलाकारों का अभिनय देखने को मिलेगा।
CuttPutllli
Khiladi Kumar के नाम से फेमस बॉलिवुड के बड़े स्टार Akshay Kumar की नई फिल्म CuttPutllli सीधा ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 2 सितंबर से Disney Plus Hotstar पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध होगी। आपको बता दें कि यह ये फिल्म रतसासन नाम की तमिल फिल्म का हिंदी वर्जन है। ‘बच्चन पांडे’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’, ‘रक्षाबंधन’ के बाद अब ‘कठपुतली’ अक्षय की लेटेस्ट फिल्म है।
Khuda Haafiz Chapter 2
8 जुलाई 2022 को रिलीज हुई अभिनेता विद्युत जामवाल और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय की फिल्म ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्निपरीक्षा’ अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म ZEE5 पर 2 सितंबर से स्ट्रीम की जाएगी। आपको याद दिला दें कि ‘खुदा हाफिज चैप्टर 2 अग्निपरीक्षा’ वर्ष 2020 में आई फिल्म ‘खुदा हाफिज’ का सीक्वल है। यह समीर (विद्युत जामवाल) और नरगिस (शिवालिका ओबेरॉय) की कहानी पर आधारित है।
The Lord of the Rings: The Rings of Power
अगर आप हिंदी के साथ ही English Web Series के फैन हैं तो इस माह रिलीज होने वाली वेब सीरीज ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स- द रिंग्स ऑफ पॉवर’ को देख सकते हैं। यह सीरीज 2 सितंबर से Amazon Prime Video पर रिलीज की जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे अबतक की सबसे महंगी वेब सीरीज बताया जा रहा है। इसका बजट 400 मिलियन डॉलर से अधिक का बताया जा रहा है।
Thor Love And Thunder
Thor: Love and Thunder इंडिया में 7 जुलाई को रिलीज हुई थी। लेकिन, अगर आपने इसे बड़े पर्दे पर नहीं देखा तो चिंता की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि अब यह फिल्म ओटीटी पर आने वाली है। फिल्म थॉर लव एंड थंडर आने वाले 8 सितंबर को ऑनलाइन रिलीज कर दी जाएगी। क्रिस हेम्सवर्थ की ये सुपरहिट फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी, तमिल, तेलूगु, मलायलम, कन्नड़ और इंग्लिश भाषा में रिलीज की जाएगी।
Jogi
1984 के सिख विरोधी दंगों पर आधारित Jogi फिल्म को इस माह 16 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में फेमस पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ दिखाई देंगे। हाल ही में ‘जोगी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्म अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी है और फिल्म में अमायरा दस्तूर, जीशान अय्यूब, हितेन तेजवानी और कुमुद मिश्रा सहित कई मंझे हुए कलाकार हैं।
Babli bouncer
South Actress तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म बबली बाउंसर भी इस महीने 23 सितंबर को सीधा ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को मधुर भंडारकर ने निर्देशित किया है। डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर इसका प्रीमियर किया जाएगा।
Plan A Plan B
‘प्लान ए और प्लान बी’ (Plan A Plan B) नेटफ्लिक्स पर 30 सितंबर को स्ट्रीम की जाने वाली है। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष ने किया है। इस कॉमेडी रोमांटिक ड्रामा फिल्म में रितेश देशमुख के साथ ही तमन्ना भाटिया दिखाई देंगी।
Fabulous Lives Of Bollywood Wives
बॉलीवुड के सितारों की जिंदगी पर आधारित Fabulous Lives Of Bollywood Wives 2 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए उपलब्ध होगी। आपको याद दिला दें कि इस सीरीज का पहला सीजन बहुत पसंद किया गया था। वहीं, इस सीरीज में संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, चंकी पांडे की पत्नी भावना पांडे, समीर सोनी की पत्नी नीलम कोठारी और सोहैल खान की पूर्व पत्नी सीमा सचदेवा दिखाई देंगी।
Shiksha Mandal
भारतीय शिक्षा प्रणाली में हुए सबसे बड़े घोटालों में से एक शिक्षा मंडल घोटाले पर एक सीरीज बनकर तैयार है। MX प्लेयर पर इस MX ओरिजिनल सीरीज को स्ट्रीम किया जाएगा। ये वेब सीरीज आपको शिक्षा के क्षेत्र की एक बेहद कठिन कहानी से रूबरू करवाएगी। सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस सीरिज़ को 15 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।
Indian Predator: The Diary of a Serial Killer
Indian Predator The Butcher of Delhi का दूसरा पार्ट ‘Indian Predator: The Diary of a Serial Killer’ डॉक्यूमेंट्री 7 सिंतबर को Netflix पर रिलीज होने वाली है। माना जाता है कि इसका सेकेंड सीजन एक सीरियल किलर एक नरभक्षी पर आधारित है जो न केवल लोगों को मारता बल्कि उनके शरीर के अंगों खाता भी था। सीरियल किलिंग की ऐसी ही घटनाओं पर आधारित ये डॉक्यूमेंट्री सीरीज रिलीज होने वाली है।


















