64MP कैमरा वाले POCO F4 5G पर मिल रहा ज़बरदस्त ऑफर्स, देखें ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन्स

POCO F4 5G स्मार्टफोन में 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Join Us icon

POCO F4 5G स्मार्टफ़ोन पर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर ज़बरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। पोको के इस फ़ोन को 7,000 रुपये कम ख़रीदा जा सकता है। पोको के स्मार्टफ़ोन पर मिल रहा यह ऑफ़र दमदार है। POCO F4 5G के खूबियों की बात करें तो यह प्रीमिमय डिज़ाइन के साथ आता है, जिसमें क्वालकॉम का Snapdragon 870 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 12 पर आधारित MIUI 13 स्किन, 64MP प्राइमरी कैमरा, 120Hz एमोलेड डिस्प्ले और 4,520mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यहां हम आपको पोको के इस 5G स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर और स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

POCO F4 5G ऑफर

POCO F4 5G स्मार्टफोन को भारत में 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। पोको के इस स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर की बात करें तो SBI के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही प्रीपेड ऑर्डर पर 1000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर कंपनी 3000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस तरह से पोको के इस फोन को 7,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ मात्र 20,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। पोको एफ4 5G स्मार्टफ़ोन तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पोको का यह ऑफ़र सभी वेरिएंट में उपलब्ध है।

POCO F4 5G launch price 12GB RAM Snapdragon 870 67W sonic charging specs sale offer

POCO F4 5G स्पेसिफिकेशन्स

POCO F4 5G स्मार्टफोन में 6.67-इंच का फुल HD+ E4 AMOLED पैनल दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 360Hz, Dolby Vision, 2400 x 1080 पिक्सल रेजलूशन, Corning Gorilla Glass 5 लेयर और 1300 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। पोको के इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno GPU दिया गया है। पोको का यह फोन Android 12 पर आधारित MIUI 13 पर रन करता है।

POCO F4 5G launch price 12GB RAM Snapdragon 870 67W sonic charging specs sale offer

कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो फोन में 5G SA/NSA, 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.1, GPS, और USB Type-C दिया गया है। इस फोन में 4,520mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्ज दिया गया है। इसके साथ ही फोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर, Dolby Atmos, डुअल स्पीकर और USB Type-C ऑडियो पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : iPhone 14 लॉन्च: कैमरा टेक्नोलॉजी से डिजाइन तक इन 5 बड़े बदलाव के साथ लॉन्च होंगे नए आइफोन मॉडल

ऑप्टिक्स की बात करें तो POCO F4 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। इस फोन में 20MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here